Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के मतदान में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, अब तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान, बंगाल भाजपा अध्यक्ष और तृणमूल समर्थकों में झड़प
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है। हालांकि सुरक्षाबलों की मौजदूगी की वजह से मामला बहस से आगे नहीं गया। मजुमदार बालूरघाट से भाजपा सांसद भी हैं। इस बार भी वे चुनाव लड़ रहे हैं। बूथों पर TMC समर्थकों की भीड़ पर मजुमदार ने ऐतराज जताया, जिस पर TMC समर्थकों ने गो बैक का नारा लगाया।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 5 बजे खत्म होगी। 9 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 17% और सबसे कम महाराष्ट्र में 7.45% वोटिंग हुई है।
तृणमूल कांग्रेस का आरोप
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच जमकर झड़प भी खबरें आ रही हैं।
दूसरे फेज
दूसरे फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है।
आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज दोबारा वोटिंग
आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज दोबारा वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव की घोषणा की थी। 2019 में दूसरे फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है। इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी।
बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और TMC समर्थकों के बीच झड़प
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है। हालांकि सुरक्षाबलों की मौजदूगी की वजह से मामला बहस से आगे नहीं गया। मजुमदार बालूरघाट से भाजपा सांसद भी हैं। इस बार भी वे चुनाव लड़ रहे हैं। बूथों पर TMC समर्थकों की भीड़ पर मजुमदार ने ऐतराज जताया, जिस पर TMC समर्थकों ने गो बैक का नारा लगाया।
TMC का आरोप- केंद्रीय फोर्सेस मारपीट कर रहीं, वोटर्स को रोका, EVM टेंपरिंग हुई
TMC ने कहा कि हमारे पास सबूत है कि बालूरघाट के बातुन जीपी के बूथ 202 पर BSF के जवान वोटर्स को धमका रहे हैं। बलूरघाट के वार्ड नंबर 9 में वोटिंग रोक दी गई है। वहां सुरक्षाबलों ने वोटर्स को बुरी तरह पीटा है। रायगंज में भी EVM टेंपरिंग हुई है। बालूरघाट के भाजपा कैंडिडेट सुकांत मजूमदार हैं। उन्होंने हमेशा केंद्र को बंगाल का पैसा रोकना के लिए कहा था। इसलिए सुबह से सेंट्रल फोर्स वोटर्स के साथ मारपीट कर रही है। भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा नेता नीमा लामा को पुलिस ने कैश के साथ पकड़ा है। इससे पता चलता है कि भाजपा की खरीद-फरोक्त कर सत्ता में आना चाहती है। भाजपा वालो को शर्म आनी चाहिए।
Also Read: Loksabha Election 2024: सुनीता केजरीवाल करेंगी दिल्ली में रोड शो
निर्मला सीतारमण बोलीं- विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- मुझे लगता है कि विपक्ष के पास अपना कोई मुद्दा नहीं है। उनके पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है, इसलिए वे लगातार प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। वे व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं और इससे भी बुरी बात यह है कि वे ऐसी चीजें ला रहे हैं जिन्हें वे खुद लागू नहीं कर सकते है।
राहुल बोले- आपका वोट तय करेगा सरकार चंद अरबपतियों की होगी या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की
राहुल गांधी ने लिखा- देश की तकदीर का फैसला करने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव का आज दूसरा चरण है। आपका वोट तय करेगा कि अगली सरकार ‘चंद अरबपतियों’ की होगी या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आज घर से बाहर निकले और संविधान का सिपाही बन कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करे।
महाराष्ट्र के अमरावती और बुलढाणा में बारिश, वोटिंग की रफ्तार धीमी
महाराष्ट्र के अमरावती और बुलढाणा में कई जगहों पर बारिश के चलते धीमी रफ्तार से वोटिंग चल रही है। इनमें बुलढाणा, खेमगांव, मोतारा,शेगांव तालुका शामिल है।
वसुंधरा राजे ने कहा- मोदी तीसरी बार PM बनेंगे
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा- देश विकास चाहता है, इसलिए इस चुनाव के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। ये भी विश्वास है कि राजस्थान में जनता भाजपा को पूरा समर्थन देगी और भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।
सुधा मूर्ति बोलीं- शहर के लोग गांव के लोगों से कम मतदान करते हैं
बेंगलुरु में वोटिंग के लिए पहुंचीं सुधा मूर्ति ने कहा- मैं सबसे कहना चाहती हूं कि घर पर न बैठे। घर से निकले और वोट करें। मुझे हमेशा लगता है कि शहर के लोग गांव के लोगों से कम मतदान करते हैं।
CEC राजीव कुमार ने कहा- सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त
लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी फेज की वोटिंग आज हो रहूी है। CEC राजीव कुमार ने कहा कि हम पिछले 2 साल से तैयारी कर रहे हैं। सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।