नहीं पसंद हैं काजू-किशमिश तो खायें ये लाभकारी फल, जो देगा आपको अलग ही बल

अक्सर लोगों को मेवे खाना जैसे काजू, किशमिश, अखरोट आदि पसंद नहीं होता। ना पसंद होने के कई कारण हैं जैसे स्वाद ना पसंद होना, इनके दाम महँगे होने के कारण भी अक्सर लोग इन्हें खाने से बचते हैं।

Advertisement
 ऐसा फल जिसके सेवन मात्र से BP HIGH और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएँ हो जायेंगी दूर
ऐसा फल जिसके सेवन मात्र से BP HIGH और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएँ हो जायेंगी दूर

By प्रतिष्ठा अग्निहोत्री (Pratishtha Agnihotri) :

नहीं खाने पड़ेंगे काजू-किशमिश क्योंकि हैं ऐसा फल जिसके सेवन मात्र से BP HIGH और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएँ हो जायेंगी दूर। अक्सर लोगों को मेवे खाना जैसे काजू, किशमिश, अखरोट आदि पसंद नहीं होता। ना पसंद होने के कई कारण हैं जैसे स्वाद ना  पसंद होना, इनके दाम महँगे होने के कारण भी अक्सर लोग इन्हें खाने से बचते हैं। वैसे तो माना जाता है कि अखरोट से दिमाग़ तेज होता है, काजू से हृदय अच्छा रहता है इत्यादि लाभ हैं मेवे के जिसके कारण मम्मियाँ अधिकतर बोलते हुए मिल जायेंगी की काजू-किशमिश खाने चाहिए। 

Also Read: दिल्ली जल संकट को लेकर Atishi का अनशन खत्म, देर रात बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

ऐसा फल, जो देता है आपके शरीर को बल

मगर कोई ऐसा फल, जो देता है आपके शरीर को बल। ये उतना ही असरदायक होते है जितना कि मेवे, काजू, किशमिश। ये फल का सेवन कई रोगों से शरीर को बचाता है और इंसान को निरोगी बनाने में मदद भी करता है। ऐसा फल जो हमारे आस-पास मिलते है मगर हम इसके फ़ायदों से अज्ञान हैं। आइये जानते हैं ऐसे लाभकारी फल के बारे में -

Also  Watch:  खीरे के छिलके को फेंकने के बजाय ऐसे करें इनका यूज़

करौंदा का फल 

करौंदा का फल - ये गर्मियों में पाया जाता है। इस फल में ऐसे कुछ गुण होते हैं जो कैंसर को रोकता है। साथ ही इस फल में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में सहायक होते हैं। करौंदा एक ऐसा फल है जो उतना ही असरदायक है जितना की काजू। काजू के खाने से होने वाले लाभ ही करौंदा खाने से भी मिलता है। जिस तरह से काजू  हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग समस्या, बीपी, वजन कम करने में, त्वचा संबंधी बीमारी में, मेटाबॉलिज्म में, पाचन तंत्र को मजबूत रखने में सहायक होता है ठीक वैसे ही करौंदा भी इन बीमारियों का ध्यान रखता है और इन सब समस्याओं को कम कर शरीर को स्वस्थ्य बनाता है। वो लोग जिन्हें बालों के झड़ने की समस्या है वो अधिकतर इसका अधिक सेवन करते हैं क्योंकि करौंदा खाने से बालों को पौष्टिकता मिलती है क्योंकि करौंदा में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।

करौंदे का सेवन कैसे करें

सवाल आता है कि करौंदे का सेवन कैसे करें? तो करौंदे आसानी से बाज़ार में मिल जाते हैं। और इनके दाम भी कम ही होते हैं जिसके चलते इन्हें ख़रीदना आसान होता है। इसका सेवन जूस के रूप में कर सकते हैं। करौंदा थोड़ा खट्टा होता है जिसके चलते इसकी सब्ज़ी तो स्वादिष्ट बनती ही है साथ ही इसकी चटनी भी बड़ी लाजवाब होती है। कुछ लोग करौंदे का अचार डालकर खाते हैं तो कुछ इसका जैम भी बनाने से पीछे नहीं हटते।

Read more!
Advertisement