Haryana Exit Poll: हरियाणा की 10 सीटों का गया एग्जिट पोल !

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान हुआ। जिनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। हरियाणा में 2024 के लोकसभा चुनाव में 64.80% मतदान दर्ज किया गया। राज्य में 2019 में 70 फीसदी मतदान हुआ था।

Advertisement
लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों का मतदान शनिवार 1 जून को पूरा हो गया
लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों का मतदान शनिवार 1 जून को पूरा हो गया

By BT बाज़ार डेस्क:

लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों का मतदान शनिवार 1 जून को पूरा हो गया। सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर वोट डाले गए। अब सबको इंतजार है 4 जून का, जब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन नतीजों से पहले आप चुनावों के सबसे सटीक एग्जिट पोल देख सकते हैं। थोड़ी देर  में आप हरियाणा के एग्जिट पोल देख पाएंगे।

Also Read: Delhi Exit Poll Results 2024 Live Streaming: Delhi की सातों सीटों का आ गया Exit Poll !

25 मई को 10 सीटों पर हुआ था मतदान

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान हुआ। जिनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। हरियाणा में 2024 के लोकसभा चुनाव में 64.80% मतदान दर्ज किया गया। राज्य में 2019 में 70 फीसदी मतदान हुआ था। हरियाणा में 2019 में सभी 10 सीटों पर भाजपा  ने जीत दर्ज की थी। इस बार किसान आंदोलन के कारण कांग्रेस को कई सीटों पर अपनी जीत की उम्मीद है। दूसरी ओर दुष्यंत चौटाला की पार्टी के बीजेपी की राज्य सरकार से अलग होने के बाद भी राज्य के समीकरण बदलने का अनुमान है। 4 जून को मतगणना के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।

Also Watch: अगर मोदी सरकार लौटी तो क्या करेगी अगले 100 दिनों में? 

हरियाणा लोकसभा चुनाव के बड़े चेहरे

करनाल से मनोहर लाल खट्‌टर-भाजपा
हिसार से रणजीत चौटाला-भाजपा
गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह- भाजपा
गुरुग्राम से राज बब्बर-कांग्रेस
भिवानी-महेंद्रगढ़- दान सिंह-कांग्रेस
रोहतक-दीपेंद्र हुड्‌डा-कांग्रेस
सोनीपत-सतपाल ब्रह्मचारी-कांग्रेस
सिरसा- कुमारी शैलजा

Read more!
Advertisement