आज से 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम 30 रुपये घटे

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) जैसी सरकारी स्वामित्व वाली ओएमसी हर महीने की पहली तारीख को बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन और विदेशी विनिमय दर के औसत मूल्य के आधार पर रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।

Advertisement
19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की है
19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की है

By BT बाज़ार डेस्क:

सरकारी तेल  कंपनियों ने सोमवार से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की है। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1,646 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1,676 रुपये थी।

Also Read: भविष्य के लिए Mega theme! किसमें है Multibagger stocks बनने का दम?

19 किलो वाले सिलेंडर

मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1,598 रुपये है जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 1,756 रुपये है। कीमतों में ताजा संशोधन के बाद कोलकाता में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1,809.50 रुपये में बिक रहा है।

14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर

हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू रसोई सिलेंडर की खुदरा कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, चेन्नई में 818.50 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये है।

कीमतों में संशोधन

Read more!
Advertisement