'अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त दवाएं मिलती रहें', अरविंद केजरीवाल का ED हिरासत से दूसरा आदेश
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से सरकार चलाने के अपने दावे के तहत 23 मार्च को अपना पहला आदेश जारी किया था। उन्होंने जल मंत्री आतिशी मार्लेना को दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल व सीवर की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया था।

Delhi के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने ED हिरासत से अपना दूसरा निर्देश जारी किया है। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को मुफ्त दवाएं मिलती रहें और उनका मेडिकल टेस्ट भी सुचारू रूप से होता रहे. इस बारे में सौरभ भारद्वाज ने खुद जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को लग रहा है कि उनके ईडी की हिरासत में होने की वजह से लोगों की समस्या न बढ जाएं। सौरभ भारद्वाज ने अपने मंत्रालय को लेकर मुख्यमंत्री से मिले निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि दिल्ली वालों को मुफ्त दवा और मुफ्त टेस्ट मिलता रहे। वह लगातार अस्पतालों का दौरा करने को कहते थे। पता नहीं अरविंद केजरीवाल किस मिट्टी के बने हैं कि उन्हें ईडी की हिरासत में होते हुए भी दिल्ली के लोगों की स्वास्थ्य की चिंता है। मुख्यमंत्री मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां नहीं होने से चिंतित हैं। उन्होंने मुझे आदेश दिए हैं कि मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां और टेस्ट मुफ्त मिलता रहे. उनका आदेश मेरे लिए भगवान के आदेश की तरह है'।
Also Read: Kejriwal की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, PM आवास घेरने की तैयारी, इलाके बन चुके है रणछेत्र
केजरीवाल ने पानी-सीवर की समस्या को लेकर दिया था पहला आदेश
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से सरकार चलाने के अपने दावे के तहत 23 मार्च को अपना पहला आदेश जारी किया था। उन्होंने जल मंत्री आतिशी मार्लेना को दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल व सीवर की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया था। आतिशी ने अरविंद केजरीवाल से मिले निर्देशों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए था, 'मुख्यमंत्री को पता चला कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर से जुड़ी काफी समस्याएं सामने आ रही हैं।
केजरीवाल के हिरासत से दिए सरकारी आदेशों की जांच कर रही ईडी
इधर ईडी ने रिमांड में रहते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से सरकारी आदेश जारी किए जाने का संज्ञान लिया है।ईडी अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही है कि क्या हिरासत में रहते हुए किसी मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे निर्देश जारी करना पीएमएलए कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश के दायरे में आता है?