Liver Doctor के खिलाफ FIR, Dr. Cyriac Abby Philips ने जताई हैरानी

गौरतलब है कि लीवर डॉक्टर सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और अक्सर आयुर्वेद और होम्योपैथी को लेकर दिए गए बयान काफी विवादास्पद रहे हैं। डॉक्टर एबी फिलिप्स होम्योपैथिक को विज्ञान नहीं मानते हैं।

Advertisement
सुप्रसिद्ध लीवर सर्जन Dr. Cyriac Abby Philips
सुप्रसिद्ध लीवर सर्जन Dr. Cyriac Abby Philips

By BT बाज़ार डेस्क:

केरल के सुप्रसिद्ध लीवर सर्जन Dr. Cyriac Abby Philips के खिलाफ यूपी में एक एफआईआर दर्ज हुई है। खुद डॉक्टर एबी फिलिप्स ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि 2023सितंबर में एक होम्योपैथिक डॉक्टर राजीव सिंह ने कंप्लेन लिखवाई थी। जिस पर उन्हें अब जाकर एक नोटिस मिला है जिसमें उन्हें तीन दिन में पेश होने के लिए कहा गया है।

Also Read: New Australian Visa Rules: ऑस्ट्रेलिया का वीसा हासिल करने से पहले ये पढिए

होम्योपैथी की प्रैक्टिस

राजीव सिंह रायबरेली के रहने वाले डॉक्टर है जो होम्योपैथी की प्रैक्टिस करते हैं। डॉक्टर एबी फिलिप्स का कहना है कि उन पर होम्यौपथिक को बदनाम करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि लीवर डॉक्टर सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और अक्सर आयुर्वेद और होम्योपैथी को लेकर दिए गए बयान काफी विवादास्पद रहे हैं। डॉक्टर एबी फिलिप्स होम्योपैथिक को विज्ञान नहीं 
मानते हैं

Read more!
Advertisement