Delhi Weather Update: 26 जनवरी को कड़ाके की सर्दी, दिल्ली में छाया कोहरा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में एक-दो जगहों पर कोल्ड डे जैसे हालात हो सकते हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में पाला पड़ सकता है। अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

Advertisement
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच लोग परेड देखने के लिए पहुंचे हैं
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच लोग परेड देखने के लिए पहुंचे हैं

By BT बाज़ार डेस्क:

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच लोग परेड देखने के लिए पहुंचे हैं। लेकिन राजधानी दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत से तीन डिग्री कम है, और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया था। 

Also Read: Republic Day 2024: भारत पहुंचे Emmanuel Macron का जयपुर में 'ग्रैंड वेलकम

दिल्ली में घने कोहरे का कहर 

जानकारी के मुताबिक, आने वाले 4 दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात और सुबह कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे बना रहने की संभावना है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे का असर ट्रेन सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाले 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

वेदर रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार के कई इलाकों में सुबह और रात के दौरान घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। नॉर्थ राजस्थान, नॉर्थ मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, वेस्ट बंगाल, ओडिशा और नॉर्थ-ईस्ट भारत के कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, ईस्टर्न उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नॉर्थ-वेस्ट राजस्थान और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे के हालात बन सकते हैं। 

पारा गिरेगा या मिलेगी राहत?

वहीं, मध्य प्रदेश में एक-दो जगहों पर कोल्ड डे जैसे हालात हो सकते हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में पाला पड़ सकता है। अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। उससे अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Read more!
Advertisement