• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • बजट 2026
  • शेयर बाज़ार
  • ट्रेंडिंग
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
HomeभारतPhotosसरकार ने 62 दवाओं की कीमत घटाई, ब्लड प्रेशर और दिल की दवाएं भी सस्ती

सरकार ने 62 दवाओं की कीमत घटाई, ब्लड प्रेशर और दिल की दवाएं भी सस्ती

केंद्र सरकार ने 62 आवश्यक दवाओं की कीमतों में कमी की घोषणा की है, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार और दिल की बीमारियों की दवाएं शामिल हैं। आइबूप्रोफेन और पेरासिटामोल की कीमत अब 50 पैसे प्रति एमएल होगी, जबकि हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड, टेल्मिसर्टन, और एम्लोडिपिन जैसी ब्लड प्रेशर की दवाओं की कीमत 10.23 रुपये तक सीमित कर दी गई है। दिल की बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के दाम भी घटाकर 11.21 रुपये तय किए गए हैं।

सरकार ने सस्ती कर दी दवाई
1/4

सरकार ने सस्ती कर दी दवाई

घुटनों की दवाई के सरकार ने घटाए दाम, 62 दवाओं की कीमतों में कमी का ऐलान – केंद्र सरकार ने बताया कि ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य बीमारियों में उपयोग होने वाली 62 फॉर्मूलेशन्स को प्राइस कंट्रोल के दायरे में लाया गया है
 

Advertisement
2/4

बुखार की दवाई भी हुई सस्ती

62 फॉर्मूलेशन्स में आइबूप्रोफेन और पेरासिटामोल शामिल हैं, जिनकी एक एमएल यूनिट की रिटेल कीमत अधिकतम 50 पैसे निर्धारित की गई है।

3/4

ब्लड प्रेशर की दवा भी सस्ती

खून की नसों को फैलाने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले फॉर्मूलेशन्स जैसे हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड, टेल्मिसर्टन और एम्लोडिपिन से बनने वाली दवाएं, जो बाजार में लगभग 72 रुपये तक मिलती थीं, अब उनकी रिटेल कीमत 10.23 रुपये तय की गई है।
 

4/4

दिल की बीमारियों की दवा हुई सस्ती

सिरदर्द, चक्कर आना, हाथ-पैर ठंडे, हार्ट बीट कम होना, हाथ-पैर का सुन्न होना, ब्लड प्रेशर में कमी और कमजोरी में इस्तेमाल होने वाले बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट और टेल्मिसर्टन के फॉर्मूलेशन वाली दवा के दाम 11.21 रुपये तय किए गए हैं

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today