2022-23 के मुकाबले Credit Card से 27% खर्च ज्यादा
ICICI Bank के क्रेडिट से 30,733 करोड़ रुपए खर्च हुए, जो मार्च 2023 के 24,234 करोड़ रुपए के खर्च से 26.81% ज्यादा है। जबकि, एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से बीते महीने करीब 18,941 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया।

साल 2023-24 के दौरान देश में Credit Card से खर्च सालाना बेसिस पर 27% बढ़कर 18.26 लाख करोड़ हो गया है। RBI के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान यह खर्च 14 लाख करोड़ के करीब था। मार्च 2024 में क्रेडिट कार्ड से खर्च सालाना आधार पर करीब 16.31% बढ़कर 1.64 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो मार्च 2023 में 1.41 लाख करोड़ रुपए था। क्रेडिट कार्ड से प्वाइंट ऑफ सेल पर खर्च मार्च 2024 में 17.64 बढ़कर 60,378 करोड़ रुपए हो गया। मार्च 2023 में प्वाइंट ऑफ सेल पर क्रेडिट कार्ड से खर्च करीब 51 हजार करोड़ रुपए हुआ था। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर या ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से पेमेंट मार्च 2024 में 1.05 लाख करोड़ रुपए हो गया। जो मार्च 2023 के मुकाबले 22.09% ज्यादा है। उस समय 86 हजार करोड़ रुपए क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट हुए थे।
Also Read: पैन-आधार लिंक नहीं किया तो घबराएं नहीं, करे ये काम
मार्च 2024 में HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन 15% बढ़ा
लीडिंग कार्ड प्रोवाइडर में HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से मार्च 2024 में 43,471 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। जो मार्च 2023 में हुए 37,763 करोड़ रुपए के लेनदेन से 15.11% ज्यादा है।
ICICI Bank
वहीं, ICICI Bank के क्रेडिट से 30,733 करोड़ रुपए खर्च हुए, जो मार्च 2023 के 24,234 करोड़ रुपए के खर्च से 26.81% ज्यादा है। जबकि, एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से बीते महीने करीब 18,941 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया। बहुत से लोगों के पास एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड होते हैं। लेकिन अधिकतर लोगों को नहीं पता होता कि लंबे इंटरेस्ट-फ्री पीरियड बेहतर छूट और हाई क्रेडिट स्कोर के लिए इन अलग-अलग क्रेडिट कार्ड का समझदारी से कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केट में तरह-तरह के कार्ड उपलब्ध हैं, किसी कार्ड पर फ्यूल भरवाने पर ज्यादा फायदा है तो किसी पर होटल में रुकने पर। ऐसे में सही क्रेडिट कार्ड चुनने से पहले युजर अपनी जरुरतों को समझें।