NSO आज जारी करेगा GDP का पहला Advance Estimate

मिनिस्ट्री द्वारा 30 नवंबर को जारी आंकड़ों से पता चला है कि जुलाई-सितंबर में भारत की GDP ग्रोथ रेट 7.6% रही, जो अर्थशास्त्रियों की 6.8% की उम्मीद से काफी ज्यादा है। डेटा जारी होने के कुछ दिनों बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2023-24 के लिए अपने ग्रोथ फोरकास्ट को 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 7.0% कर दिया।

Advertisement
NSO 5 जनवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए GDP का पहला Advance Estimate जारी करेगा
NSO 5 जनवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए GDP का पहला Advance Estimate जारी करेगा

By BT बाज़ार डेस्क:

नेशनल स्टेटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) आज यानी 5 जनवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए GDP का पहला Advance Estimate जारी करेगा। इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले महीने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़कर 7% दिया था। RBI के इस एस्टीमेट के बाद GDP में पॉजिटिव ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा पिछले दो क्वार्टर यानी जुलाई-सितंबर और अप्रैल-जून क्वार्टर में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.6% और 7.8% की सालाना दर से बढ़ी है। यह ग्रोथ अनुमान से ज्यादा है। इसलिए आज आने वाले एस्टीमेट के पहले अनुमान लगाया जा रहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए GDP 7% की गति से ग्रोथ करेगी। चालू वित्त वर्ष के लिए नेशनल इनकम का यह एडवांस एस्टीमेट एक जरूरी आंकड़ा होता है। क्योंकि, इस डेटा का यूज केंद्र सरकार अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए बजट तैयार करने में करती है। MoSPI के अनुसार, एडवांस एस्टीमेट कंपाइल करने की एप्रोच बेंचमार्क-इंडिकेटर मेथड पर आधारित है।

Also Read: ED के सामने पूछताछ के लिए नहीं पेश होंगे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, व्यस्तता का दिया हवाला

29 दिसंबर को जारी की गई एनुअल इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में वित्त मंत्रालय ने उम्मीद जताई थी कि जुलाई-सितंबर के ब्लॉकबस्टर आंकड़ों के बाद FY 2023-24 में भारत की GDP ग्रोथ रेट उसके 6.5% के पूर्वानुमान को आराम से पार कर जाएगी। मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के अधिकारियों ने कहा, 'विकास और स्थिरता के दृष्टिकोण के लिए जोखिम मुख्य रूप से देश के बाहर से उत्पन्न होते हैं। फिर भी भारतीय अर्थव्यवस्था को 2023-24 में 6.5% से ऊपर की ग्रोथ रेट आराम से हासिल करने की उम्मीद है।'वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर वृद्धि और पहली छमाही में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में भारत के उभरने से विकास की संभावनाओं में सुधार हुआ है। वहीं विभिन्न घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों को चालू वित्त वर्ष के लिए GDP वृद्धि अनुमानों को एडवांस करने के लिए प्रेरित किया है। मिनिस्ट्री द्वारा 30 नवंबर को जारी आंकड़ों से पता चला है कि जुलाई-सितंबर में भारत की GDP ग्रोथ रेट 7.6% रही, जो अर्थशास्त्रियों की 6.8% की उम्मीद से काफी ज्यादा है। डेटा जारी होने के कुछ दिनों बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2023-24 के लिए अपने ग्रोथ फोरकास्ट को 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 7.0% कर दिया।

Read more!
Advertisement