भारत की जीडीपी 3.75 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंची, वित्त मंत्री के कार्यालय ने किया ट्वीट

भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) सोमवार को 3.75 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया है। यह 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने यह ट्वीट कर जानकारी दी है। 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर थी। इस तरह भारत दुनिया की 10 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। भारत को अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में अब दुनिया की टॉप 5 में से एक माने जाने लगा है।

Advertisement
भारत की जीडीपी 3.75 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंची
भारत की जीडीपी 3.75 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंची

By Ankur Tyagi:

भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) सोमवार को 3.75 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया है। यह 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर था। केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharamanके कार्यालय ने यह ट्वीट कर जानकारी दी है। 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर थी। इस तरह भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। भारत को अब वैश्विक अर्थव्यवस्था में अब दुनिया की टॉप 5 में से एक माने जाने लगा है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्तमान मूल्य के संदर्भ में 3,737 अरब डॉलर है, जो सिर्फ अमेरिका (26,854 डॉलर), चीन (19,374 अरब डॉलर) और जर्मनी (4,309 अरब डॉलर) से कम है। मौजूदा कीमतों पर भारत की जीडीपी ब्रिटेन (3,159 अरब डॉलर), फ्रांस (2,924 अरब डॉलर), कनाडा (2,089 अरब डॉलर), रूस (1,840 अरब डॉलर) और ऑस्ट्रेलिया (1,550 अरब डॉलर) से बेहतर है। 

Also Read: EXCLUSIVE REAL ESTATE SERIES: 3BHK 18 करोड़, 4 BHK 25 करोड़, ये है दिल्ली मेरी जान !

इस बीच, रेटिंग एजेंसी मूडीज ने रविवार को भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर जून तिमाही में 6 से 6.3% रहने का अनुमान जताया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से पिछले सप्ताह लगाए गए 8% की वृद्धि दर के अनुमान से काफी कम है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के सहायक प्रबंध निदेशक Jean Fangने एक समाचार एजेंसी से से साक्षात्कार में कहा, ''हमारा अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की वृद्धि दर 6-6.3%के आसपास रहेगी, जो वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही में दर्ज 6.1% से अपेक्षाकृत स्थिर रहेगी।''

वित्त मंत्री के कार्यालय ने किया ट्वीट

Read more!
Advertisement