Tingo Group को भी हिडनबर्ग का झटका, शेयर 50% टूटा, टिंगो ग्रुप को बताया स्कैम

अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद नाइजीरिया की एग्री फिनटेक कंपनी टिंगो ग्रुप के शेयरों में करीब 50% की गिरावट देखने को मिली है। यूएस बेस्ड शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने कंपनी और इसके फाउंडर डोजी मोंबोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंडनबर्ग ने टिंगो ग्रुप के फाइनेंशियल्स पर सवाल उठाते हुए इसे स्कैम बताया है। टिंगो ग्रुप अफ्रीका, साउथईस्ट एशिया और मिडल ईस्ट में ऑपरेट करता है। ये मुख्य रूप से नाइजीरिया में फार्मिंग और फूड प्रोसेसिंग बिजनेस पर केंद्रित मोबाइल टेक्नोलॉजी और पेमेंट बिजनेस ऑपरेट करती है।

Advertisement
Tingo Group को भी हिडनबर्ग का झटका
Tingo Group को भी हिडनबर्ग का झटका

By Ankur Tyagi:

American फर्म Hindenburg की रिपोर्ट के बाद नाइजीरिया की एग्री फिनटेक कंपनी Tingo Group के शेयरों में करीब 50% की गिरावट देखने को मिली है। यूएस बेस्ड शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने कंपनी और इसके फाउंडर Doji Mombosi पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंडनबर्ग ने टिंगो ग्रुप के फाइनेंशियल्स पर सवाल उठाते हुए इसे स्कैम बताया है। टिंगो ग्रुप अफ्रीका, साउथईस्ट एशिया और मिडल ईस्ट में ऑपरेट करता है। ये मुख्य रूप से नाइजीरिया में फार्मिंग और फूड प्रोसेसिंग बिजनेस पर केंद्रित मोबाइल टेक्नोलॉजी और पेमेंट बिजनेस ऑपरेट करती है। मोंबोसी बिलेनियर हैं और रेगुलरली न्यूज चैनल्स पर दिखते हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में तब सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने सॉकर टीम शेफ़ील्ड यूनाइटेड को खरीदने की कोशिश की थी। हिंडनबर्ग को कंपनी के अकाउंट में कई "रेड फ्लैग" दिखाई दिए। इसके फाइनेंशियल स्टेटमेंट में कई गलती और टाइपो दिखी हैं। हिंडनबर्ग ने कहा, 'मोंबोसी ने नाइजीरिया का पहला मोबाइल पेमेंट ऐप विकसित करने का दावा किया है। हमने ऐप के एक्चुअल क्रिएटर से संपर्क किया, जिन्होंने मोंबोसी के ऐप क्रिएट करने दावों को 'बिल्कुल झूठा कहा है।

Also Read: कैसे मिलता है IRCTC का 35 पैसे इंश्योरेंस? क्यों नहीं लेते यात्री इंश्योरेंस

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी दावा कर रही है कि उसके मोबाइल हैंडसेट लीजिंग, कॉल और डेटा कारोबार ने पिछले साल 128 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू अर्जित किया। हिंडनबर्ग ने कहा कि कंपनी ने जो दावा किया है उस तरह का लाइसेंस टाइप जून 2023 तक मौजूद ही नहीं था। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में टिंगो के फाइनेंशियल्स और बिजनेस ऑपरेशन पर सवाल उठाए गए हैं। कंपनी की फूड यूनिट टिंगो फूड्स ने खुद की कोई फूड प्रोसेसिंग फैसिलिटी न होने के बावजूद बड़े पैमाने पर रेवेन्यू जनरेट करने का दावा किया।

Hindenburg ने Tingo Group के फाइनेंशियल्स पर सवाल उठाते हुए इसे स्कैम बताया है

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रपोज्ड फूड प्रोसेसिंग यूनिट की साइट पर बिलबोर्ड को छोड़कर प्रोग्रेस के कोई संकेत नहीं थे। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को 2.55 डॉलर से गिरकर 1.32 डॉलर पर आ गए। यानी एक ही दिन में इसके शेयरों में 48.24% की गिरावट आई है। रिपोर्ट आने के बाद टिंगों ग्रुप का मार्केट कैप 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 3300 करोड़ रुपए पर आ गया है।

Also Read: Mutual Fund कारोबार में उतरी बजाज, 7 फंड लॉन्च

Read more!
Advertisement