सरकार ने दी सफाई, टैक्स में नहीं होगा बदलाव
कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर आ रही मीडिया रिपोर्ट्स पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने विराम लगा दिया है। IT डिपार्टमेंट की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है।

सरकार ने दी सफाई, टैक्स में नहीं होगा बदलाव
कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर आ रही मीडिया रिपोर्ट्स पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने विराम लगा दिया है। IT डिपार्टमेंट की ओर से जारी Tweet के मुताबिक कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है। इससे पहले दिन में खबर आई थी कि सरकार टैक्स प्रणाली में व्यापक बदलाव करने जा रही है जिससे कैपिटल गेन्स को तर्कसंगत बनाया जाएगा। इससे शेयर बाजार में कैपिटल गेन्स पर टैक्स की आशंका प्रबल हो गई थी।अब सरकार की सफाई आई है कि ऐसा कोई बदलाव अभी नहीं किया जा रहा है। मीडिया पर रिपोर्ट्स पर वित्त मंत्रालय ने सफाई दी है।
वित्त मंत्रालय का कहना है कि कैपिटल गेन्स टैक्स व्यवस्था में किसी तरह के बदलाव पर विचार नहीं किया जा रहा है. मंत्रालय ने ये सफाई मीडिया में रिपोर्ट के आने के बाद जारी की है, जिसमें दावा किया गया था कि सरकार के पास बदलाव का प्रस्ताव है.