Budget 2024 Live Updates in Hindi: बजट में वित्त मंत्री का बड़ा दावा, लोगों की एवरेज इनकम 50% बढ़ी

व‍ित्‍त मंत्री सीतारमण ने कहा कि चौतरफा विकास और ग्रोथ को हमारी सरकार ने प्राथमिकता दी है। सरकार की विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी है। सबको घर, हर घर जल, बैंक अकाउंट और वित्तीय सेवाओं सभी के लिए। इसपर काम किया गया है। खाना का संकट भी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देकर खत्म किया गया है।

Advertisement
Budget 2024 live updates in hindi: व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारण ने अंतर‍िम बजट पेश करते हुए सरकार की उपलब्‍ध‍ियों का ज‍िक्र क‍िया
Budget 2024 live updates in hindi: व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारण ने अंतर‍िम बजट पेश करते हुए सरकार की उपलब्‍ध‍ियों का ज‍िक्र क‍िया

By अभिषेक सिन्हा:

व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारण ने अंतर‍िम बजट पेश करते हुए सरकार की उपलब्‍ध‍ियों का ज‍िक्र क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि देश की जनता की औसत आय 50% तक बढ़ी है। इससे पहले उन्‍होंने कहा क‍ि इंड‍ियन इकोनॉमी में पिछले 10 सालों में बदलाव क‍िया गया है। देश के लोग आशा और आशावाद के साथ भविष्य की तरफ देख रहे हैं। उन्‍होंने कहा लोगों के आशीर्वाद से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने 2014 में सत्ता संभाली, तो देश सबका साथ, सबका विकास को अपने मंत्र के साथ भारी चुनौतियों का सामना कर रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर गंभीरता से काबू पाया है। 

Also Read: Budget 2024 Live Updates in Hindi: देश में खुलीं 390 नई यूनिवर्सिटी और 1.4 करोड़ युवाओं को किया ट्रेंड

विकास और ग्रोथ को हमारी सरकार ने प्राथमिकता दी

व‍ित्‍त मंत्री सीतारमण ने कहा कि चौतरफा विकास और ग्रोथ को हमारी सरकार ने प्राथमिकता दी है। सरकार की विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी है। सबको घर, हर घर जल, बैंक अकाउंट और वित्तीय सेवाओं सभी के लिए। इसपर काम किया गया है। खाना का संकट भी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देकर खत्म किया गया है। सबके लिए मकान, हर घर जल, सबके लिए बिजली पर जोर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन की व्यवस्था की गई। उन्‍होंने कहा किसानों के लिए MSP बढ़ाई गई, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर रहा। सभी वाजिब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने पर जोर रहा। गरीब, महिलाएं, युवा और अन्‍नदाताओं पर सरकार का फोकस सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी तथा समावेशी विकास पर काम जारी है।

Read more!
Advertisement