America Shutdown: क्या America में कल से Shutdown होने वाला है?

कारण यह है कि रेवेन्यू अभी भी वही है जो कोविड से पहले था, जबकि खर्च बढ़ गया है। इस बीच अमेरिका का कुल कर्ज बढ़कर 33 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। एक तिमाही में यह 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा बढ़ गया है। इसके चलते कर्ज पर ब्याज का भुगतान करने की लागत बढ़ी है।

Advertisement
1976 के बाद से अमेरिका में कुल 21 बार शटडाउन हुआ है
1976 के बाद से अमेरिका में कुल 21 बार शटडाउन हुआ है

By BT बाज़ार डेस्क:

20 Republican lawmakers के विरोध के कारण अमेरिकी कांग्रेस में ये बिल पास नहीं हो सका है।1976 के बाद से अमेरिका में कुल 21 बार शटडाउन हुआ है। हालांकि जब-जब ये शटडाउन बंद हुआ है इसके बाद से अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी आई है। अमेरिका में शटडाउन की खबरों के बीच S&P 500 पिछले हफ्तोंम में 7% से ज्यादा गिर चुका है। ये स्थिति इसलिए आई है क्योंकि सरकारी फंडिंग संघीय वित्तीय वर्ष 30 सितंबर 2023 को खत्म हो रहा है और उससे पहले सरकार को विपक्ष से सहमति लेकर फंडिंग योजना पारित करानी होगी। शटडाउन होने के बाद अमेरिका के आर्थिक हालात और भी खराब हो सकते हैं।

Also Read: Windfall Tax: सरकार ने फिर बढ़ाया क्रूड पर विंडफॉल टैक्स, डीजल, ATF पर किया कम

क्योंकि शटडाउन के दौरान कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिलेगी, योजनाओं पर ताला लग जाएगा और जरूरी चीजों के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका को फिलहाल 2 ट्रिलियन डॉलर के भारी बजट घाटे का सामना करना पड़ रहा है, यह पिछले साल के 1 ट्रिलियन डॉलर के घाटे का दोगुना है। इसका कारण यह है कि रेवेन्यू अभी भी वही है जो कोविड से पहले था, जबकि खर्च बढ़ गया है। इस बीच अमेरिका का कुल कर्ज बढ़कर 33 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। एक तिमाही में यह 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा बढ़ गया है। इसके चलते कर्ज पर ब्याज का भुगतान करने की लागत बढ़ी है। अगर शटडाउन होता है तो यह पहली बार नहीं होगा कि अमेरिका इस स्थिति का सामना करेगा।

20 Republican lawmakers के विरोध के कारण अमेरिकी कांग्रेस में बिल पास नहीं हो सका है

Read more!
Advertisement