2024 Budget : कब से शुरू हो रहा बजट सत्र? क्या रहेगा खास ?
आपको बता दें इस बार सरकार 2 बार बजट पेश करेगी। लोकसभा चुनाव होने की वजह से अभी सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी और चुनावी नतीजों के बाद में आम बजट पेश किया जाएगा। ऐसे में अगर नई सरकार आती है तो वह पुरानी सरकार की नीतियों में भी बदलाव कर सकती है। इस वजह से ही चुनावी साल में हमेशा 2 बार बजट पेश किया जाता है।

मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है। 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman इस बार छठी बार देश का बजट पेश करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसद का बजट सत्र इस बार 31 जनवरी 2024 से शुरू हो सकता है। वहीं, यह सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। राष्ट्रपति Droupadi Murmu दोनों सदनों को 31 जनवरी को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। वहीं, इसके अगले दिन देश का बजट पेश किया जाएगा। 2024 में लोकसभा चुनाव होने है तो इस वजह से इस बार अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इस बार के बजट में वित्त मंत्री महिलाओं के लिए खास ऐलान कर सकती हैं।
Also Read: Vibrant Gujarat Summit से पहले भारत और यूएई के बीच अहम समझौते
पहले पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बजट सत्र में राष्ट्रपति के संबोधन के बाद ही 31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। सरकार हर साल बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश करती है। क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे?
क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे?
इकोनॉमिक सर्वे वित्त मंत्रालय का एक जरूरी डॉक्युमेंट होता है। इस सर्वे में देश के आर्थिक विकास का लेखाजोखा होता है। इस सर्वे के आधार पर ही देखा जाता है कि पिछले एक साल में देश की अर्थव्यवस्था किस तरह रही है। देश का विकास किस गति से हुआ है और कितना खर्च हुआ है। इस रिपोर्ट के जरिए ही यह पता लगाया जाता है कि कहां पर कितना नुकसान और कितना फायदा हुआ है।
इस साल 2 बार पेश होगा बजट
आपको बता दें इस बार सरकार 2 बार बजट पेश करेगी। लोकसभा चुनाव होने की वजह से अभी सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी और चुनावी नतीजों के बाद में आम बजट पेश किया जाएगा। ऐसे में अगर नई सरकार आती है तो वह पुरानी सरकार की नीतियों में भी बदलाव कर सकती है। इस वजह से ही चुनावी साल में हमेशा 2 बार बजट पेश किया जाता है। फरवरी महीने में सरकार अंतरिम बजट पेश करती है। वहीं, चुनाव के बाद में सत्ता में जो भी सरकार आती है वह पूर्ण बजट पेश करती है।