Adani Enterprises Q4 परिणाम: शुद्ध लाभ 137% बढ़ा

अदाणी एंटरप्राइजेज ने गुरुवार को 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट में कुल 722.48 करोड़ रुपये का ऐलान किया जो YoY बेसिस पर पिछले साल की तुलना में 137 प्रतिशत ज्यादा था। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 304.32 करोड़ था।

Advertisement
Adani Enterprises नेट प्रॉफिट में कुल 722.48 करोड़ रुपये
Adani Enterprises नेट प्रॉफिट में कुल 722.48 करोड़ रुपये

By Ankur Tyagi:

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपने रिजल्ट्स का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने नेट प्रॉफिट में 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके साथ ही कंपनी ने 1.2 रुपये का डिविडेंट का ऐलान किया है। 

Net Profit में 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज

अदाणी एंटरप्राइजेज ने गुरुवार को 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट में कुल 722.48 करोड़ रुपये का ऐलान किया जो YoY बेसिस पर पिछले साल की तुलना में 137 प्रतिशत ज्यादा था। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 304.32 करोड़ था। 

Company की आय भी इस तिमाही में 24,866 करोड़ से बढ़कर 31,346 करोड़ रुपये

Read Also: Adani Group Share: अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 5% की गिरावट के बाद फिर तेजी

कंपनी की आय भी इस तिमाही में 24,866 करोड़ से बढ़कर 31,346 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही मार्च तिमाही में मार्जिन 5.08% से बढ़कर 11.44% हो गया है।

EBITDA 1262 करोड़ से बढ़कर 3587 करोड़ रुपये

कंपनी का EBITDA 1262 करोड़ से बढ़कर 3587 करोड़ रुपये हो गया है। 
गुरुवार को नतीजों के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर BSE पर 3.85% के शानदार उछाल के साथ 1925 पर बंद हुआ।

Read more!
Advertisement