ONDC के जरिए बुक कर सकेंगे Uber Rides, कंपनी ने सरकार के साथ किया समझौता

ONDC एक नॉट फॉर प्रॉफिट कंपनी है। SBI, HDFC जैसे कई बैंक इसके शेयर होल्डर है। इस कंपनी को भारत सरकार का सपोर्ट मिला हुआ है। ONDC पर ऑल ओवर इंडिया 35 हजार से ज्यादा सेलर हैं।

Advertisement
ONDC के जरिए Uber Rides बुक कर सकेंगे
ONDC के जरिए Uber Rides बुक कर सकेंगे

By BT बाज़ार डेस्क:

अब आप जल्द ही ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के जरिए Uber Rides बुक कर सकेंगे। इसके लिए उबर ने गुरुवार को सरकार के साथ समझौता (MoU) किया है। इस सुविधा के बाद आप बिना उबर ऐप के भी अपने लिए राइड बुक कर सकेंगे। इस अवसर पर उबर के ग्लोबल CEO दारा खोसरोशाही ने कहा कि उबर भी भारत में अपने लो कॉस्ट सर्विसेज विशेष रूप से दोपहिया और तिपहिया सेवाओं का विस्तार करने की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी कुछ देशों में बस सेवा भी शुरू कर रही है। 

ONDC क्या है ?

ये सेलर और बायर यानी ग्राहक दोनों को एक-दूसरे से डायरेक्ट मिलाता है। ONDC एक नॉट फॉर प्रॉफिट कंपनी है। SBI, HDFC जैसे कई बैंक इसके शेयर होल्डर है। इस कंपनी को भारत सरकार का सपोर्ट मिला हुआ है। ONDC पर ऑल ओवर इंडिया 35 हजार से ज्यादा सेलर हैं। इसमें 38 लाख से ज्यादा सामान या सर्विस बेचने के लिए मौजूद हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैटेगरी को चुनकर आइटम ऑर्डर कर सकते हैं। अभी इसमें 6 कैटेगरी में सामान ऑर्डर कर सकते हैं। 

Also Read: Onion Export : सरकार ने 54,760 टन प्याज एक्सपोर्ट करने की दी परमिशन, इस देशो में 31 मार्च तक बेच सकेंगे व्यापारी

ONDC के लिए पेमेंट ऐप का होना जरूरी

ONDC यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स। ONDC कोई ऐप नहीं है। ये एक सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। जो सेलर और बायर दोनों को एक-दूसरे से डायरेक्ट मिलाता है। ONDC एक नॉट फॉर प्रॉफिट कंपनी है। इस कंपनी को भारत सरकार का सपोर्ट मिला हुआ है। ONDC के जरिए कुछ खरीदने या ऑर्डर करने के लिए पेमेंट ऐप जैसे पेटीएम का होना जरूरी है।

ONDC के जरिए सस्ते में मिल रहा खाना

ONDC के जरिए ऑर्डर करने पर खाना या सामान सस्ते में उपलब्ध हो रहे हैं। इसे डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटर्नल ट्रेड (DPIIT) ने तैयार किया है। जहां स्विगी-जोमैटो जैसे फूड एग्रीगेटर्स 25-30% कमीशन लेते हैं, ONDC सिर्फ 3-5% चार्ज करता है। इसलिए इससे कुछ भी ऑर्डर करना 27% तक सस्ता पड़ता है।

Read more!
Advertisement