आज से कच्चे तेल पर लगेगा विंडफॉल टैक्स, एक महीने बाद सरकार ने बदला फैसला

अंतर्राष्ट्रीय ब्रेंट क्रूड वायदा 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी लीबिया और नाइजीरिया की वजह से आई है। सऊदी अरब और रूस पिछली बैठक के बाद ही तेल का उत्पादन घटा दिया था।

Advertisement
कच्चे तेल पर लगेगा विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल पर लगेगा विंडफॉल टैक्स

By BT बाज़ार डेस्क:

सरकार ने शुक्रवार को देर रात एक नोटिफिकेशन जारी कर 15 जुलाई यानि आज क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स (Windfall tax) लगा दिया है। इससे पहले 15 मई को विंडफॉल टैक्स घटाकर शून्य कर दिया गया था। ठीक एक महीने बाद सरकार ने अपना फैसला पलट दिया है। नए नोटिफिकेन के मुताबिक क्रूड पेट्रोलियम पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) शून्य से बढ़ाकर 1600 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। 

क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स (Windfall tax) लगा दिया है

Also Read: खाने का तेल हुआ सस्ता

पिछले दो महीने पहले कच्चे तेल के दाम में कमी आई थी लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से कच्चे तेल के दाम फिर से बढ़ गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय ब्रेंट क्रूड वायदा 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी लीबिया और नाइजीरिया की वजह से आई है। सऊदी अरब और रूस पिछली बैठक के बाद ही तेल का उत्पादन घटा दिया था। रूस और सऊदी अरब के इस कदम के बाद तेल पर अगले दो तीन महीनों में तेल के दामों में और तेजी आ सकती है। सरकार आमतौर पर हर पखवाड़े में विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करती है।

Read more!
Advertisement