RaghuRam Rajan के GDP वाले बयान पर क्यों मचा है बवाल?
रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का एक पुराना वीडियो अचानक से सुर्खियों में आ गया और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है, जिस वजह से ये वायरल हो गई। आइये जानते हैं रघुराम राजन ने क्या कहा?

RBI के पूर्व गवर्नर RaghuRam Rajan का एक पुराना वीडियो अचानक से सुर्खियों में आ गया और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। आखिर वीडियो में ऐसा क्या है, जिस वजह से ये वायरल हो गई। आइये जानते हैं रघुराम राजन ने क्या कहा? रघुराम राजन भारत के आर्थिक विकास को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कह रहे हैं कि अगर वित्त वर्ष 2022-23 में भारत 5% आर्थिक विकास दर को भी हासिल कर लेता है तो भी वो बहुत ही भाग्यशाली माना जाएगा। Russia-Ukraine युद्ध और दूसरे वैश्विक हालातों की वजह से आने वाला साल भारत के साथ-साथ दुनिया के लिए चुनौतिपूर्ण रहने वाला है। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए और कठिनाई होगी। राजन ने आगे कहा कि महंगाई बढ़ रही है, बैंक की ब्याज दरें उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है, निर्यात लगातार घट रहा है। इन सबका असर भारत पर पड़ने वाला है। यानि अगर रघुराम राजन के बयान का लब्बोलुआब ये था कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की 5% आर्थिक विकास दर आना भी बड़ी बात माना जाएगा।
Also Read: Defence में कैसे इंपोर्टर से एक्सपोर्टर बन गया भारत, समझिए पूरी कहानी
अब ऐसे में सवाल उठता है कि पिछले साल का वीडियो अब क्यों ट्रेंड कर रहा है। तो इसका जवाब आपको हाल के GDP नंबर्स बताएंगे। वीडियो में रघुराम राजन ने वित्त वर्ष 2022-23 में GDP अनुमान 5% रहने पर का अनुमान जताया था। राजन के अनुमान के एकदम उलट देश की आर्थिक विकास दर उम्मीद से बेहतर रही है। भारत की GDP दर ने RBI, SBI, रॉयटर्स पोल के अनुमान को पछाड़ा है और दुनिया में सबसे तेजी से भागने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। एक तरफ जर्मनी में मंदी जैसी हालात है। अमेरिका की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है। वहीं दूसरी ओर भारत के अनुमान से बेहतर GDP नंबर्स ने सबको हैरान कर दिया है। मार्च तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 6.1% रही है। वहीं अगर पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो ग्रोथ दर 7.2% रही है। इसी बात को लेकर पूर्व RBI गवर्नर के बयान को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। उनकी भविष्यवाणी को गलत साबित करके दिखाया जा रहा है।
दरअसल ये वीडियो साल 2022 का है, जब RBI के पूर्व गवर्नर Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। दिसंबर 2022 में जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा Rajasthan पहुंची तो उसमें रघुराम राजन भी शामिल हुए थे। राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाने के साथ उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं और आर्थिक विकास पर निशाना साधा था। हालांकि राजनीति तो चलती रहेगी, लेकिन सच्चाई ये है कि भारत की ग्रोथ स्टोरी पूरी दुनिया में शाइन कर रही है। यूरोप से लेकर पश्चिमी देशों के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था आकर्षक बनी हुई है।
Also Read: GDP DATA: समझिए बेहद आसान में भाषा देश की आर्थिक सेहत कैसी है?