Tata Group क्यों बेच रहा है अपनी इस कंपनी को?
आज कंपनी के शेयरों की बात करें तो गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 813 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वैसे आज कंपनी का शेयर 812 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंचा।

Tata Group को लेकर बहुत बड़ी खबर आ रही है। 70 साल बाद Ratan Tata एक कंपनी को बेचने जा रहे हैं। जी हां। रतन टाटा, आखिर इस कंपनी से पीछा क्यों छुड़ा रहे हैं। आइये जानते हैं। लेकिन उससे पहले... टाटा ग्रुप होम अपलायंस बिजनेस से अलग होने का विचार कर रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिकर टाटा ग्रुप अपनी करीब 70 साल पुरानी कंपनी Voltas को बेचने की तैयारी में जुट गया है। इस कंपनी की स्थापना 1954 में की गई थी। सबसे पहले जानते हैं कि कंपनी क्या करती है। वोल्टास , एयर कंडीशनर और वॉटर कूलर के साथ-साथ कमर्शियल रेफ्रिजरेशन यूनिट्स बनाती है। भारत के अलावा मिडिल ईस्ट, साउथ ईस्ट एशिया और अफ्रीका में इसकी मौजूदगी है। कंपनी की प्रेजेंस पूरे भारत, मिडिल ईस्ट, साउथ ईस्ट एशिया और अफ्रीका में है। कंपनी का भारत में आर्सेलिक एएस के साथ जॉइंट वेंचर है और उसने Voltas Beko ब्रांड नाम से देश में कई होम अप्लांसेज उतारे हैं। कंपनी की दूसरी तिमाही रिपोर्ट के अनुसार 30 सितंबर तक वोल्टास की रेफ्रिजरेटर मार्केट में हिस्सेदारी 3.3% और वॉशिंग मशीन मार्केट में हिस्सेदारी 5.4 फीसदी की है।
अब इस डील के बारे में आपको बताते हैं कि आखिर टाटा ग्रुप इस कंपनी को क्यों बेचना चाहती है। जानकारों के मुताबिक, कंपनी के मैनेज्मेंट को लगता है कि ये मार्केट काफी कंप्टीटिव हो गया है। अब इस बिजनेस को आगे बढ़ाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि टाटा ग्रुप के मैनेज्मेंट ने इस कारोबार को बेचने की संभावनाओं पर विचार विमर्श कर रहा है। वहीं दूसरी ओर अभी इस बात फैसला नहीं हुआ है कि इस डील में अपने ज्वाइंट वेंचर आर्सेलिक एएस को शामिल करना है या नहीं।अभी पूरी बातचीत प्राइमरी फेज हैं। टाटा ग्रुप असेट्स को लांग टर्म तक अपने पास रखने का भी फैसला कर सकता है। टाटा ग्रुप की ओर से अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। मौजूदा साल में कंपनी के शेयर में साढ़े तीन प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 27 हजार करोड़ रुपए है।
Also Read: रिजल्ट्स के बाद Jyothi Labs के शेयरों में 9% का उछाल
कितना हुआ कारोबार
कंपनी का भारत में आर्सेलिक के साथ ज्वाइंट वेंचर भी है और उसने डॉमेस्टिक मार्केट में वोल्टास बेको ब्रांड के तहत होम अप्लायंसेज की रेंज भी लॉन्च की है. वोल्टास बेको ने मौजूदा वित्त वर्ष में लगभग 96.7 बिलियन रुपए यानि $1.2 बिलियन का रेवेन्यू जेनरेट किया है। वहीं आज कंपनी के शेयरों की बात करें तो गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 813 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वैसे आज कंपनी का शेयर 812 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंचा। कंपनी का 52 हफ्तों का हाई 933 रुपए है जो 3 मार्च 2023 को देखने को मिला था। जबकि 27 जनवरी को कंपनी 52 हफ्तों का लो 737.60 रुपए देखने को मिला था।