Undergarment Companies क्यों हैं टेंशन में?

जानकारों के मुताबिक, भारत में महंगाई बढ़ने के चलते लोग सिर्फ जरूरी सामान खरीदने पर ही पैसा खर्च कर रहे हैं। इसलिए अंडरवियर और इनरवियर की खरीदारी को नजरअंदाज किया जा रहा है। पिछली तिमाही से दिसंबर 2022 तक अंडरवियर की खपत में 55% की गिरावट आई है।

Advertisement
अंडरगारमेंट की बिक्री में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है
अंडरगारमेंट की बिक्री में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है

By BT बाज़ार डेस्क:

फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। प्रॉपर्टी बाजार से लेकर फैशनेबल कपड़ों की बिक्री में दमदार तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन सबसे चौंकानी वाली बात ये है कि अंडरगारमेंट की बिक्री में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। देश की तीन सबसे बड़े अंडरगारमेंट बनाने वाली कंपनियां काफी टेंशन में है। लक्स, जॉकी और रूपा जैसी कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। महिलाएं- पुरुष और बच्चों की सभी कैटेगरी में इस तरह की बात सामने आने से कंपनियां डरी हुई हैं।

Also Read: चावल एक्सपोर्ट करने वाली इस फूड कंपनी ने किया बोनस शेयरों का ऐलान

आंकड़ों के हिसाब से समझें तो पिछले एक साल में इन तीनों कंपनियों के मार्केट कैप में 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। यही नहीं जॉकी की पेरेंट कंपनी यानी पेज इंडस्ट्रीज की भी बात करें तो ये घाटे में चल रही है। बीते एक साल में कंपनी के शेयर में 17 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। वहीं बात करें लक्स इंडस्ट्रीज़ की तो शेयर भी एक साल में 20% से ज्यादा टूट चुका है। अगर रूपा कंपनी की बात की जाए तो वहां भी लगभग ये ही स्थिति है एक साल में इस कंपनी का स्टॉक टूट कर 22% तक पहुंच चुका है। इन तीनो कंपनी के कुल वैल्यूएशन में 1 साल में 11000 से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि जो अंडरगारमेंट सबसे अहम हिस्सा होता है उसकी सेल्स में गिरावट क्यों आई है? जानकारों के मुताबिक, भारत में महंगाई बढ़ने के चलते लोग सिर्फ जरूरी सामान खरीदने पर ही पैसा खर्च कर रहे हैं। इसलिए अंडरवियर और इनरवियर की खरीदारी को नजरअंदाज किया जा रहा है। पिछली तिमाही से दिसंबर 2022 तक अंडरवियर की खपत में 55% की गिरावट आई है। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में जॉकी का कुल रेवेन्यू 28% और कुल ग्रोथ में 31% बढ़ी। साल-दर-साल आधार पर अंडरवियर की खरीदारी में थोड़ी गिरावट आई है। 

साल-दर-साल आधार पर अंडरवियर की खरीदारी में थोड़ी गिरावट आई है

इस समय भारत में महंगाई का लेवल काफी ऊपर है। सब्जियां, दालें, चीनी, गेहूं से लेकर चावल तक सबकुछ महंगा है। ऐसे में रसोई का बजट बढ़ गया है. महंगाई के कारण लोग अपना पैसा सिर्फ घरेलू खर्च चलाने पर ही खर्च कर रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग पर भारी छूट मिलने के चलते  लोग अपने खरीदारी के रूख को बदल रहे हैं।

Also Read: BT Bazaar Exclusive: चाइना+1 थीम हो रही असरदार, कंपनियां चीन से समेट रही अपना कारोबार

Read more!
Advertisement