Trade Fair 2023: Delhi में आज से ट्रेड फेयर का आगाज, कितने का टिकट और कहां पार्किंग, जानें सबकुछ

ट्रेड फेयर में आम लोगों की एंट्री गेट नंबर 1, 4, 6 और 10 से होगी। प्रदर्शकों के लिए प्रवेश गेट नंबर 1, 4, 5बी और 10 से होगा. मीडियाकर्मियों के लिए प्रवेश गेट नंबर 5-बी से होगा और आईटीपीओ अधिकारियों के लिए प्रवेश गेट नंबर 9 और 1 से होगा। एडवाइजरी के मुताबिक, आम लोग गेट नंबर 5-ए, 5-बी, 7, 8 और 9 से एंट्री नहीं कर सकेंगे।

Advertisement
दिल्ली में 14 नवंबर से 42वें इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आगाज हो गया है
दिल्ली में 14 नवंबर से 42वें इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आगाज हो गया है

By BT बाज़ार डेस्क:

Delhi में आज यानी 14 नवंबर से 42वें Indian International Trade Fair का आगाज हो गया है। फेयर 27 नवंबर तक चलेगा, लेकिन आम लोगों के लिए ये 19 नवंबर को खुलेगा। 14 नवंबर से 18 नवंबर तक बिसनेस क्लास लोगों के लिए इसकी शुरुआत हो गई है। इस बार अब तक के सबसे बड़े एरिया में ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेड फेयर में भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश और 13 देश हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ईरान, वियतनाम, नेपाल, थाईलैंड, यूएई, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, ओमान, इजिप्ट सहित दो अन्य देश भी हैं। वहीं, चीन, साउथ अफ्रीका और कोरिया इस बार ट्रेड फेयर में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। बता दें कि यह तीनों देश कोविड के बाद से फेयर में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

Also Read: Bikanerwala: Kedarnath Agarwal ने कैसे एक छोटी सी दुकान से बनाया साम्राज्य?

समय और स्थान

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 7.30 बजे तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा।

टिकट की कीमत

कहां मिलेंगे टिकट?

14-27 नवंबर तक आयोजित होने वाले भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के प्रवेश टिकट डीएमआरसी के 55 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। प्रगति मैदान में टिकटों की बिक्री नहीं होगी। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा), दिलशाद गार्डन, शाहदरा, इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी वेस्ट, रिठाला, नोएडा सिटी सेंटर, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट और बाराखंभा स्टेशन समेत 55 स्टेशनों पर टिकट मिलेंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर टिकट की बिक्री नहीं होगी क्योंकि यह स्टेशन प्रगति मैदान के बराबर में है, भीड़-भीड़ के चलते इस स्टेशन पर टिकट नहीं मिलेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन भी टिकट खरीदे जा सकते हैं।

इन गेट्स से एंट्री

ट्रेड फेयर में आम लोगों की एंट्री गेट नंबर 1, 4, 6 और 10 से होगी। प्रदर्शकों के लिए प्रवेश गेट नंबर 1, 4, 5बी और 10 से होगा. मीडियाकर्मियों के लिए प्रवेश गेट नंबर 5-बी से होगा और आईटीपीओ अधिकारियों के लिए प्रवेश गेट नंबर 9 और 1 से होगा। एडवाइजरी के मुताबिक, आम लोग गेट नंबर 5-ए, 5-बी, 7, 8 और 9 से एंट्री नहीं कर सकेंगे।

ट्रेड फेयर में आम लोगों की एंट्री गेट नंबर 1, 4, 6 और 10 से होगी

Read more!
Advertisement