Mukesh Ambani RIL: मुकेश अंबानी से ज्यादा सैलरी है रिलायंस में काम में करने वाले इस शख्स की
वैल्यूएशन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance इंडस्ट्रीज। वहीं धन-दौलत के लिहाज से देखें तो भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं मुकेश अंबानी। चाहे कंपनी की वैल्यूएशन की बात हो या मुकेश अंबानी की अमीरियत की, इनके आसपास कोई नहीं टिकता।

वैल्यूएशन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance इंडस्ट्रीज।
वहीं धन-दौलत के लिहाज से देखें तो भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं मुकेश अंबानी। चाहे कंपनी की वैल्यूएशन की बात हो या मुकेश अंबानी की अमीरियत की, इनके आसपास कोई नहीं टिकता। अब सोचिए, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी, जिनका एम्पायर एनर्जी, रिटेल, टेलीकॉम, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और डिजिटल सर्विस तक फैला हो, उनकी सैलरी, अपनी ही कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी से कम हो। क्या ऐसा मुमकिन है? जी हां, ऐसा मुमकिन हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम करने वाले निखिल मेसवानी की सैलरी कंपनी के मालिक से भी ज्यादा है। ऐसे में सवाल उठता है कि निखिल मेसवानी हैं कौन? आखिर उनकी और मुकेश अंबानी की सैलरी कितनी है? क्यों निखिल मेसवानी को ग्रुप के चेयरमैन से ज्यादा सैलरी मिल रही है? आइये तमाम सवालों के जवाब जानते हैं।
अगर दोनों की सैलरी की तुलना करें तो वित्त वर्ष 2021-22 में निखिल मेसवानी को 24 करोड़ रुपए की सैलरी मिली थी जबकि मुकेश अंबानी की सैलरी 15 करोड़ रुपए थी। रिलायंस के चेयरमैन ने पिछले एक दशक से ज्यादा समय से अपनी सैलरी की सीमा 15 करोड़ रुपये तय की हुई है।
अब बात करते है कि निखिल मेसवानी हैं कौन?
निखिल मेसवानी ने रिलायंस में प्रोजक्ट ऑफिसर के तौर पर शुरुआत की थी। कुछ वक्त बाद उन्हें कंपनी का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया। जामनगर रिफाइनरी को सेटअप करने से लेकर साल 1997 से 2005 के बीच आगे बढ़ाने में उन्होंने अहम जिम्मेदारी निभाई है। साथ ही रिटेल और टेलीकॉम बिजनेस की ग्रोथ में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
Also Read: Jio प्लेटफॉर्म को कैसे ट्रांसफोर्म किया Mukesh Ambani ने?
क्या है रिश्ता?
निखिल मेसवानी और मुकेश अंबानी का एक रिश्ता भी है। दरअसल निखिल मेसवानी के पिता रसिक लाल मेसवानी और धीरू भाई अंबानी कजन ब्रदर्स हैं। इस लिहाद से मुकेश अंबानी और निखिल मेसवानी रिश्ते में भाई हुए।
अब निखिल मेसवानी की शिक्षा
निखिल मेसवानी की ग्रेजुएशन मुंबई विश्वविद्यालय से हुई है। इसके बाद वो केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करने के लिए अमेरिका के मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय गए। पढ़ाई पूरी करने के बाद निखिल मेसवानी भारत वापस आ गए और रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ गए।
इतना ही नहीं, निखिल मेसवानी मुकेश अंबानी की IPL क्रिकेट फ्रेंचाइजी Mumbai Indians का भी कामकाज संभालते हैं। निखिल मेसवानी को जामनगर रिफाइनरी और टेलीकॉम में कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया जा सकता है।