RBI MPC: RBI Monetary Policy Committee की मीटिंग आज से शुरू, रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद नहीं !

मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली मीटिंग अप्रैल-2022 में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था, लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था।

Advertisement
6 अगस्त से शुरू होगी RBI MPC की बैठक
6 अगस्त से शुरू होगी RBI MPC की बैठक

By BT बाज़ार डेस्क:

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की आज (6 अगस्त) यानी मंगलवार से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग शुरू होगी। यह मीटिंग 8 अगस्त तक चलेगी। ये वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी मीटिंग होगी। जानकारों के अनुसार इस मीटिंग में RBI रेपो रेट यानी इंटरेस्ट रेट में बदलाव की उम्मीद नहीं है। अभी रेपो रेट 6.50% पर बनी हुई है। RBI ने इससे पहले जून में हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।

Also Read: Nifty Today: किस डर से सहम गया है बाज़ार? अमेरिका में क्या हो रहा है

वित्त वर्ष 2022-23 में रेपो रेट 6 बार में 2.50% बढ़ाईं थी

मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली मीटिंग अप्रैल-2022 में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था, लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था। 22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था। इसके बाद 6 से 8 जून को हुई मीटिंग में रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया। इससे रेपो रेट 4.40% से बढ़कर 4.90% हो गई। फिर अगस्त में इसे 0.50% बढ़ाया गया, जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई। सितंबर में ब्याज दरें 5.90% हो गई। फिर दिसंबर में ब्याज दरें 6.25% पर पहुंच गईं। इसके बाद वित्त वर्ष 2022-23 की आखिरी मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग फरवरी में हुई, जिसमें ब्याज दरें 6.25% से बढ़ाकर 6.50% कर दी गई थीं।

Read more!
Advertisement