PVR-Inox को दूसरी तिमाही में ₹166 करोड़ का मुनाफा
आज की तारीख में PVR Inox 115 शहरों में 1,702 स्क्रीन के साथ 358 सिनेमाघर ऑपरेट करती है। इसके अलावा, सब्सटेंशियल फ्री कैश फ्लो जनरेशन के कारण कंपनी ने H1FY24 में अपना नेट डेट सफलतापूर्वक ₹327.6 करोड़ कम कर लिया है।

PVR Inox Limited ने गुरुवार 19 अक्टूबर को FY-2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर-Q2FY24) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में PVR Inox ने 166.3 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। PVR Inox को जवान, जेलर और गदर 2 जैसी फिल्मों की सफलता के कारण दूसरी तिमाही में यह मुनाफा हुआ है। हालांकि, पहली तिमाही (अप्रैल-जून) यानी Q1FY24 में कंपनी को 82 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वहीं दूसरी तिमाही में PVR Inox का रेवेन्यू तिमाही आधार (QoQ) पर 53.3% बढ़कर रिकॉर्ड 2,000 करोड़ रुपए रहा। वहीं पिछली तिमाही में यह 1,305 करोड़ रुपए रहा था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 706 करोड़ रुपए रहा। पिछली तिमाही में यह 353 करोड़ रुपए रहा था। Q2FY24 में कंपनी का EBITDA मार्जिन 35.3% रहा, जो पिछली तिमाही में 27% था। जून तिमाही में मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर को हिंदी फिल्मों के एवरेज से कम प्रदर्शन, दर्शकों की संख्या और सिनेमा एडवर्टाइजमेंट रेवेन्यू में स्लो रिकवरी का सामना करना पड़ा था।
Also Read: भारत में Pixel Phone की मैन्युफैक्चरिंग करेगा Google, 2024 से आएगा मार्केट में
दूसरी ओर, बॉक्स ऑफिस पर कई सफल फिल्मों के कारण कंपनी ने दूसरी तिमाही में यह मुनाफा दर्ज किया है। PVR Inox ने कहा कि 'जवान' और 'गदर 2' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ₹750 करोड़ और ₹620 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं हॉलीवुड फिल्मों में 'ओपेनहाइमर' और 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग पार्ट 1' ने भारत में ₹150 करोड़ और ₹130 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। कंपनी ने कहा कि उसने दूसरी तिमाही के दौरान अब तक का सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया है। वहीं फाइनेंशियल ईयर-24 के लिए फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव होने की राह पर है। सितंबर तिमाही में PVR Inox का एवरेज टिकट प्राइस (ATP) अब तक का सबसे ज्यादा ₹276 था, जबकि प्रति व्यक्ति F&B खर्च ₹136 रहा था। सालाना आधार पर फुटफॉल 29.6 मिलियन से 64% बढ़कर 48.4 मिलियन हो गया है। कंपनी FY24 में 160 नई स्क्रीन (68 पहले ही खुल चुकी हैं) खोलने की राह पर है। आज की तारीख में PVR Inox 115 शहरों में 1,702 स्क्रीन के साथ 358 सिनेमाघर ऑपरेट करती है। इसके अलावा, सब्सटेंशियल फ्री कैश फ्लो जनरेशन के कारण कंपनी ने H1FY24 में अपना नेट डेट सफलतापूर्वक ₹327.6 करोड़ कम कर लिया है।