Piyush Goyal Assets: जानिए पीयूष गोयल के पास है कितनी धन संपत्ति?

मंत्री जी के पोर्टफोलियो में One97 Communications यानि पेटीएम भी है। ये स्टॉक अपने ऑल टाइम लो पर चल रहा है। इस स्टॉक को ऑल टाइम हाई करीब 1961 रुपए रहा, वहीं 52-wk हाई देखें तो 998 रुपए रहा है। वहीं बॉन्ड में भी करीब 1.4 करोड़ रुपए में निवेश किया हुआ है।

Advertisement
 मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल BJP के उम्मीदवार
मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल BJP के उम्मीदवार

By Harsh Verma:

इस चुनावी सीजन में नेता-अभिनेता से लेकर मंत्री जी के चुनावी हलफनामों में बड़ी ही दिलचस्प जानकारियां सामने आ रही है। खास तौर पर शेयर मार्केट से जुड़ी हुईं। किसने कहां- कितना और किन शेयरों में निवेश किया हुआ है? कौन सा मल्टीबैगर है और कौन सा टाय-टाय फिस...  हम यहां Piyush Goyal की बात कर रहे हैं। पीयूष गोयल के चुनावी हलफनामे से भी कई रोचक जानकारियां निकलकर सामने आई हैं। पीयूष गोयल, भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और उनके पास कपड़ा, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण जैसे अहम विभाग हैं। महाराष्ट्र की चर्चित सीट Mumbai North से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल BJP के उम्मीदवार हैं। 

कुल संपत्ति

सबसे पहले उनकी कुल संपत्ति की बात करते हैं। फिर बात करेंगे किन मल्टीबैगर स्टॉक में पीयूष गोयल ने निवेश किया हुआ और कौन सा एक स्टॉक है, जिनसे मंत्री जी की टेंशन बढ़ाई होगी? तो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने शपथ पत्र में कुल 110 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2016 के चुनाव में उन्होंने कुल 95.37 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। 2010 में केंद्रीय मंत्री के पास कुल 30.34 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से बीते 14 साल में उनकी संपत्ति में करीब 80 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कमाई

कमाई की बात करें तो 2018-19 में केंद्रीय मंत्री की कुल कमाई 31.11 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में इजाफा हुआ। 2019-20 में ये बढ़कर 35.08 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में पीयूष गोयल की कमाई में फिर इजाफा हुआ और ये बढ़कर 58.22 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में केंद्रीय मंत्री की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1.33 करोड़ रुपये हो गई। लेकिन हां, 2022-23 में इसमें कमी आई और ये 87.61लाख रुपये रह गई। 

Also Read: Nakul Nath: कौन से कांग्रेसी नेता ने किया है Adani Group की कंपनी में निवेश?

स्टॉक मार्केट

अब बात करते हैं स्टॉक मार्केट की। पीयूष गोयल ने करीब 8.6 करोड़ रुपये शेयर मार्केट में निवेश किए हुए हैं। वहीं उनकी पत्नी सीमा गोयल के पास करीब 25 करोड़ से ज्यादा के शेयर हैं। पीयूष गोयल के पोर्टफोलियो में करीब 26 स्टॉक्स हैं। जिसने से कुछ तो मल्टीबैगर स्टॉक हैं। सबसे पहला स्टॉक है मरहूम राकेश झुनझुनावाला का फेवरेट स्टॉक टाइटन है। साढ़े 3 लाख के जरिए करीब  94 स्टॉक खरीदे हुए हैं। इसके अलावा टाटा ग्रुप की दो और कंपनियां, जिसमें TCS और Tata Communication में भी अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट है। इसके अलावा Interglobe Aviation यानि इंडिगो में भी पीयूष गोयल निवेशित हैं। करीब 18 लाख के 511 शेयर खरीदे हुए हैं। इस स्टॉक ने निवेशकों को मालामाल बनाया है। यहां तक की मार्केट एक्सपर्ट अभी भी इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश हैं। वहीं देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI को लेकर भी मंत्री जी काफी बुलिश है। करीब डेढ़ करोड़ के 21500 स्टॉक खरीदे हुए हैं।  

शेयरों में इन्वेस्टमेंट

वहीं प्राइवेंट बैंक में पीयूष गोयल ने HDFC बैंक के  73 लाख रुपए के 5000 शेयरों में इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस और टेलीकॉम सेक्टर से एयरटेल उनकी पसंद है और इसके करीब 744 शेयर हैं, जिनकी कीमत 6 लाख के आसपास है। इसके अलावा Sona Blw Precision, टेक्नोलॉजी कंपनी CE Info Systems, Info Edge, Domino's Pizza वाली कंपनी Jubilant FoodWorks, Zomato भी उनके पोर्टफोलियो में शामिल हैं। वहीं मंत्री जी के पोर्टफोलियो में One97 Communications यानि पेटीएम भी है। ये स्टॉक अपने ऑल टाइम लो पर चल रहा है। इस स्टॉक को ऑल टाइम हाई करीब 1961 रुपए रहा, वहीं 52-wk हाई देखें तो 998 रुपए रहा है। वहीं बॉन्ड में भी करीब 1.4 करोड़ रुपए में निवेश किया हुआ है।

Read more!
Advertisement