Oberoi Group के Chairman Emeritus पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का 94 साल की उम्र में निधन

होटल उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान भी मिले हैं। ओबेरॉय को पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में देश के प्रति उनकी असाधारण सेवा के लिए 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Advertisement
Oberoi Group के Chairman Emeritus पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय
Oberoi Group के Chairman Emeritus पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय

By BT बाज़ार डेस्क:

Oberoi Group के होटल और रिसॉर्ट्स के Chairman Emeritus Prithvi Raj Singh Oberoi का मंगलवार सुबह 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 2002 में, उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के बाद EIH Limited के अध्यक्ष और निदेशक के रूप में पदभार संभाला था। कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक, उनके बाद बाद उनके भतीजे अर्जुन सिंह ओबेरॉय को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पृथ्वी राज ओबरॉय के नेतृत्व में ओबरॉय ग्रुप ने कई होटल्स खोलें। उनकी शिक्षा भारत, ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड में हुई। उन्होंने 1967 में दिल्ली में ओबेरॉय सेंटर ऑफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट की भी स्थापना की। होटल उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान भी मिले हैं।

Also Read:  Share Market Closed Today: आज बंद रहेंगे BSE और NSE

ओबेरॉय को पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में देश के प्रति उनकी असाधारण सेवा के लिए 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। लक्जरी होटलों में मानकों को फिर से परिभाषित करने के लिए उन्हें अर्न्स्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। नवंबर 2010 में, ओबेरॉय समूह के मुखिया को होटल पत्रिका द्वारा 2010 कॉर्पोरेट होटलियर ऑफ द वर्ल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फरवरी 2013 में, उन्हें ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) द्वारा प्रबंधन के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

पृथ्वी राज ओबरॉय के नेतृत्व में ओबरॉय ग्रुप ने कई होटल्स खोलें

Read more!
Advertisement