NCERT की किताबों में अब 'India' की जगह होगा 'Bharat'

संविधान का अनुच्छेद 1(1) हमारे देश का नाम "इंडिया, यानी भारत राज्यों का संघ होगा" परिभाषित करता है। समिति उन 25 समितियों में से एक है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए केंद्रीय स्तर पर एनसीईआरटी के साथ काम कर रही है।

Advertisement
NCERT किताबों के अगले सेट पर 'इंडिया' की जगह 'भारत' छापा जाएगा
NCERT किताबों के अगले सेट पर 'इंडिया' की जगह 'भारत' छापा जाएगा

By BT बाज़ार डेस्क:

NCERT किताबों के अगले सेट पर 'India' की जगह 'Bharat' छापा जाएगा। एनसीईआरटी पैनल के प्रस्ताव को सरकार ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है। पैनल के सदस्य सीआई इसाक के अनुसार, नई एनसीईआरटी किताबों के नाम में बदलाव होगा। इसहाक ने कहा कि यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले रखा गया था। यह फैसला इस बात को लेकर चल रही अटकलों के बीच आया है कि क्या देश का नाम आधिकारिक तौर पर 'भारत' कर दिया जाएगा। राष्ट्रपति Draupadi Murmu द्वारा आयोजित G20 रात्रिभोज के निमंत्रण में सबसे पहले उन्हें भारत की राष्ट्रपति के रूप में लिखा गया था, जिससे एक राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

Also Read: BTTV Special: Surat में बनी पेंटागन जैसी बिल्डिंग का PM Modi करेंगे उद्घाटन, आखिर क्या है इस बिल्डिंग में?

इसके बाद Delhi के प्रगति मैदान में Bharat Mandapam में जी20 लीडर्स समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi की नेमप्लेट पर भी 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखा हुआ था। भारत तख्ती के साथ पीएम मोदी के संबोधन के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गई थीं। संविधान का अनुच्छेद 1(1) हमारे देश का नाम "इंडिया, यानी भारत राज्यों का संघ होगा" परिभाषित करता है। समिति उन 25 समितियों में से एक है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए केंद्रीय स्तर पर एनसीईआरटी के साथ काम कर रही है।

राष्ट्रपति Draupadi Murmu द्वारा आयोजित G20 रात्रिभोज के निमंत्रण में सबसे पहले उन्हें भारत की राष्ट्रपति के रूप में लिखा गया था

Read more!
Advertisement