Nita Ambani: Diwali Party में कैसे Nita Ambani और Radhika Merchant पर ठहर गईं सबकी नज़रें
मनीष मल्होत्रा की पार्टी के दौरान नीता और राधिका ने खुद को इतनी खूबसूरती से स्टाइल किया था कि उनके सामने ग्लैमरस अपील कैरी करने वाली बॉलीवुड हसीनाएं भी फीकी पड़ गई थीं।

Diwali सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। सितारों से सजी Manish Malhotra की दिवाली पार्टी में तमाम बी टाउन स्टार्स पहुंचे। लेकिन इस दौरान सास-बहू की जोड़ी ने तमाम बॉलीवुड हसीनाओं को फेल कर दिया। सास-बहू की जोड़ी यानि Nita Ambani और Radhika Merchant की एंट्री ने पूरी पार्टी की लाइमलाइट ही चुरा ली। तो चलिए जानते हैं मनीष मल्होत्रा की पार्टी में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट कैसे छाईं?
Also Read: Mukesh Ambani के सपनों का लग्जरी मॉल खुला, देखिए क्या-क्या है मॉल में?
हर साल की तरह इस साल भी फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल रहा। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर ,सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, माधुरी दीक्षित, गौरी खान, सुहाना खान, जानह्वी कपूर जैसे स्टार्स शामिल हुए थे। हालांकि, इस पार्टी में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट ने जैसे ही एंट्री की सबका ध्यान इन दोनों की तरफ चला गया। सबसे पहले लुक्स की बात करते हैं और फिर उनकी बॉन्डिंग की। मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की तो उन्होंने भी पार्टी के लिए बेहद सुंदर कपड़े चुने थे। राधिका ने इस दौरान क्रीम कलर का हैवी वर्क का प्लाजो और क्रॉप टॉप पहना था, जो बेहद अट्रैक्टिव लग रहा था। इस सेट पर सुंदर स्टोन वर्क देखा जा सकता था, वहीं फ्लेयर्ड प्लाजो के साथ मैच किया गया प्रिंसिस कट नेकलाइन वाला ब्लाउज राधिका के स्टाइल कोशंट को बढ़ा रहा था। वैसे तो अंबानी फैमिली का कोई भी मेंबर किसी भी पार्टी या इंवेट में जाता है तो वो अपने लुक्स की वजह से छा ही जाता है। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जैसे ही नीता अंबानी ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ एंट्री की तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। सिर्फ दोनों के लुक को ही नहीं बल्कि इस दौरान सास-बहू की साथ में जो बॉन्डिंग देखने को मिली, वह सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थी। इस दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
नीता अंबानी की बात की जाए तो, इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी, जो काफी स्टाइलिश दिख रही थी। इस साड़ी पर स्टोन की एम्ब्रोइडरी की गई थी, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं नीता की ब्लाउज को इतने सुंदर तरीके से सेट किया था, जोकि उनके लुक की रिचनेस को बढ़ा रहा था।
वहीं इस दौरान सास-बहू के लुक के अलावा इनकी केमेस्ट्री ने भी खूब लोगों का ध्यान खींचा। इस दौरान नीता हर पल अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का ध्यान रखती नजर आईं। इस दरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे पार्टी में एंट्री करते हुए दिखाई दिए। दोनों की जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार लूटाते नजर आ रहे हैं। मनीष मल्होत्रा की पार्टी के दौरान नीता और राधिका ने खुद को इतनी खूबसूरती से स्टाइल किया था कि उनके सामने ग्लैमरस अपील कैरी करने वाली बॉलीवुड हसीनाएं भी फीकी पड़ गई थीं।
Also Read: कार के लिए 'Jio Motiv' डिवाइस लॉन्च,कब और कैसे काम करता है यह डिवाइस,आइये जानते है