मुकेश अंबानी के कंपनी के इस शेयर ने दिया 5 महीने में चौंका देने वाला रिटर्न, जानिए कंपनी के बारे में

मुकेश अंबानी के कंपनी के एक शेयर ने महज़ 5 महीने में 55% रिटर्न दिया है जिसने सबको चौंका दिया है

Advertisement
Mukesh Ambani
Mukesh Ambani

By प्रतिष्ठा अग्निहोत्री (Pratishtha Agnihotri) :

मुकेश अंबानी के कंपनी के इस शेयर ने दिया 5 महीने में चौंका देने वाला रिटर्न, जानिए कंपनी के बारे में 

मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर शख़्सियत में से एक हैं। हमेशा ही वो किसी ना किसी कारण से चर्चा का विषय बने ही रहते हैं। फ़िलहाल मुकेश अंबानी के कंपनी के एक शेयर ने महज़ 5 महीने में 55% रिटर्न दिया है जिसने सबको चौंका दिया है।

गुरुवार को इस कंपनी के शेयर क़रीब 1 फ़ीसदी चढ़कर ₹362.45 पर बंद हुए। यह कंपनी मुकेश अंबानी की Jio Financial Services है जिसने पिछले साल अगस्त से अभी तक 68 फ़ीसदी से भी ज़्यादा का रिटर्न दिया है

Jio Financial Services पहले Reliance Strategic Investment limited के नाम से जानी जाती थी और इस कंपनी को ब्रोकर्स ने भी टारगेट दिया है। इस कंपनी ने हाल ही में JioFinance app beta मोड में भी लॉंच किया था। बता दें कि ये ऐप डिजिटल बैंकिंग, बिल स्टेटमेंट, UPI ट्रांजैक्शंस, इंश्योरेंस एडवाइजरी, सेविंग एकाउंट्स जैसी सेवाएँ प्रदान करता है। 

ये कंपनी के भविष्य के बड़े प्लान हैं। यह कंपनी लोन की भी सुविधा मुहैया कराएगी और शुरुआत म्यूच्यूअल फण्ड पर लोन से की जायेगी। बाद में इसे होम लोन तक बढ़ाया जाएगा। कंपनी ने Singapore Private Limited के साथ मनी मैनेजमेंट और ब्रोकरिंग प्लेटफार्म स्थापित करने के लिए भी डील कर रखी है। 

कुछ एडवाइज़र्स का कहना है कि इस कंपनी के शेयर 380 तक का आँकड़ा छुएगा तो कुछ का मानना है कि अब ये शेयर्स के दाम गिरने वाले हैं। बता दें कि मार्च 2024 तक प्रोमोटर्स के पास NBFC में 47.12% की हिस्सेदारी थी।

Read more!
Advertisement