Mukesh Ambani Net Worth: नए साल में अंबानी बन गए सबसे अमीर !

अंबानी ने पहले साल 2021 में 100 बिलियन डॉलर के क्लब में एंट्री की थी। हालांकि बाद में वह इस क्लब से बाहर हो गए थे। वहीं, गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में 16वें नंबर पर हैं।

Advertisement
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी

By Harsh Verma:

नया साल Mukesh Ambani के लिए खुशखबरी लेकर आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 2.8 बिलियन डॉलर यानि करीब 23 हजार करोड़ रुपए बढ़कर 101.8 बिलियन डॉलर, भारतीय रुपयों के हिसाब से ₹8.46 लाख करोड़ हो गई है। जी हां मौजूदा वक्त में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ ₹8.46 लाख करोड़ रुपए हो गई है। अंबानी जून 2022 के बाद पहली बार 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्री की 42% हिस्सेदारी है। करीब एक हफ्ते पहले अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने वेल्थ के मामले में अंबानी को पीछे छोड़ दिया था और वो सबसे अमीर आदमी बन गए थे। तब वो ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में ₹8.12 लाख करोड़ की वेल्थ के साथ दुनिया में 12वें नंबर पर थे और उस वक्त अंबानी ₹8.07 लाख करोड़ के साथ 13वें नंबर पर थे। लेकिन अब मुकेश अंबानी की नेटवर्थ बढ़कर ₹8.46 लाख करोड़ रुपए हो गई है।  दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर हैं।

Also Read: Adani-Ambani: Mukesh ने फिर मारी बाजी, 72 घंटे में पलट दिया खेल, Ambani के सिर फिर नंबर 1 का ताज

RIL के शेयर

पिछले दो कारोबारी सत्रों में RIL के शेयरों में करीब साढ़े 5% की तेजी देखने को मिली है। इसके चलते मुकेश अंबानी की संपत्ति में उछाल आया है। रिलायंस के शेयर आए दिन नए शिखर को छू रहे हैं। पहले 2,724 रुपये के नए शिखर को रिलायंस ने छुआ, फिर उसके बाद 2,734 के लेवल पर स्टॉक ट्रेड करता दिखा। पिछले एक महीने में ये स्टॉक करीब 13% तक भाग चुका है। इस बीच RIL का बाजार पूंजीकरण 18 लाख करोड़ रुपये के मील के पत्थर को भी पार कर गया है। पिछले साल, ग्रुप ने अपनी NBFC शाखा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) को एक अलग लिस्टेट कंपनी में बांट दिया था। अंबानी की अन्य कंपनियों के शेयरों में भी तेजी रही है। चाहे नेटवर्क18, हो एक हफ्ते में 45% और टीवी18 ब्रॉडकास्ट 5 ट्रेडिंग सत्रों में 24% बढ़ा है। साल 2022 में कंपनी की AGM में मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों से कहा था कि साल 2027 के अंत तक RIL की मार्केट वैल्यू दोगुनी हो जाएगी। उस सपने को हासिल करने के लिए जियो और रिलायंस रिटेल दोनों की लिस्टिंग महत्वपूर्ण है।

सबसे अमीर अरबपति

अंबानी ने पहले साल 2021 में 100 बिलियन डॉलर के क्लब में एंट्री की थी। हालांकि बाद में वह इस क्लब से बाहर हो गए थे। वहीं, गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की सूची में 16वें नंबर पर हैं। अभी एलन मस्क 240.9 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इसके बाद बर्नार्ड अरनॉल्ट, जेफ बेजोस, लैरी एलिसन और मार्क जुकरबर्ग हैं।

Read more!
Advertisement