Jubilant Agri के CEO Manu Ahuja का निधन
जुबिलेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एक कंपनी के रूप में 15 नवंबर, 2010 को जुबिलेंट लाइफ साइंसेज लिमिटेड से अलग होने के बाद बनाई गई थी। इसे 14 फरवरी, 2011 को BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजेज पर लिस्ट किया गया था।

जुबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (JACPL) के होल टाइम डायरेक्टर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) Manu Ahuja का निधन हो गया है। उन्होंने 55 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कंपनी ने रविवार को BSE फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। BSE फाइलिंग में कंपनी ने कहा, मनु आहूजा का शनिवार 9 दिसंबर 2023 को अचानक और अप्रत्याशित निधन JACPL के लिए एक अपूरणीय क्षति है। JACPL के सभी डायरेक्टर्स और कर्मचारी उनके परिवार के लिए गहरी सहानुभूति, दुख और संवेदना व्यक्त करते हैं। मनु आहूजा ने पटियाला में XLRI जमशेदपुर और थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई की थी। अपने करियर की शुरुआत 1991 में कोट्स वियेला के साथ की थी।
Also Read: Mahindra & Mahindra के MD Anish Shah FICCI के प्रेसिडेंट नियुक्त
उन्होंने व्हर्लपूल और अक्जो नोबेल में भी लीडरशिप पोजीशन पर काम किया है। जुबिलेंट में 2018 में अपनी नियुक्ति से पहले आहूजा सात साल से ज्यादा समय तक साउथ एशिया के प्रेसिडेंट के रूप में ASSA ABLOY एशिया पैसिफिक के साथ जुड़े थे। यहां उन्होंने 18 देशों- भारत, SAARC और ASEAN का मैनेजमेंट किया। JACPL के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एडेसिव्स, वुड फिनिशेस, वुड प्रिजरवेटिव्स, फूड पॉलिमर, सिंथेटिक लेटेक्स जैसे कंज्यूमर प्रोडक्ट शामिल हैं। यह क्रॉप न्यूट्रीशियन, क्रॉप ग्रोथ और इंडस्ट्रियल कैमिकल्स जैसे एग्री प्रोडक्ट भी बनाती है। जुबिलेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एक कंपनी के रूप में 15 नवंबर, 2010 को जुबिलेंट लाइफ साइंसेज लिमिटेड से अलग होने के बाद बनाई गई थी। इसे 14 फरवरी, 2011 को BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजेज पर लिस्ट किया गया था।