Jio का रिचार्ज हुआ महंगा, 3 जुलाई से लागू होंगी नई दरें, जानिए क्या है नई टेरिफ

इससे पहले सभी टेलिकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2021 में अपने टैरिफ में 20% से ज्यादा का इजाफा किया था। वहीं, जियो ने 2016 में लॉन्च के बाद पहली बार 2019 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। जियो ने 2019 में 20-40% तक टैरिफ बढ़ाए थे।

Advertisement
रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें 15% से 25% बढ़ा दी हैं
रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें 15% से 25% बढ़ा दी हैं

By BT बाज़ार डेस्क:

Reliance Jio ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें 15% से 25% बढ़ा दी हैं। नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे। अब 239 रुपए वाला सबसे पॉपुलर प्लान 299 रुपए का हो गया है। 239 रुपए वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है। वहीं सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 155 रुपए का था, यह अब 189 रुपए में मिलेगा। 

1. जियो का ₹155 वाला प्लान अब ₹189 का हुआ। 

2. ₹209 वाला प्लान अब ₹249 का हुआ। 

3. ₹239 वाला प्लान अब ₹299 का हुआ। 

4. ₹349 वाला प्लान अब ₹399 का हुआ। 

5. ₹399 वाला प्लान अब ₹449 का हुआ। 

6. ₹479 वाला प्लान अब ₹579 का हुआ। 

7. ₹533 वाला प्लान अब ₹629 का हुआ। 

8. ₹395 वाला प्लान अब ₹479  का हुआ। 

9. ₹666 वाला प्लान अब ₹799 का हुआ।

10.  ₹719 वाला प्लान अब ₹859 का हुआ। 

11. ₹999 वाला प्लान अब ₹1199 का हुआ। 

12. ₹1559 वाला प्लान अब ₹1899 का हुआ। 

13. ₹2999 वाला प्लान अब ₹3599 का हुआ। 

15. रुपए वाला डेटा ऐड-ऑन अब 19 रुपए का हुआ।

Also Read: Raymond ने Gautam Singhania को एक बार फिर बनाया मैनेजिंग-डायरेक्टर, नया कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से होगा शुरू

ऐड-ऑन यानी प्लान के दौरान डेटा लिमिट

मंथली और लॉन्च टर्म रिचार्ज प्लान्स की टैरिफ बढ़ाने के साथ-साथ कंपनी ने डेटा ऐड-ऑन यानी प्लान के दौरान डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद एक्सट्रा डेटा लेने वाले प्लान्स की कीमतें भी बढ़ाईं है। 1GB डेटा ऐड ऑन के लिए 15 रुपए लगते थे, उसके लिए अब 19 रुपए देने होंगे।  

1. ₹15 वाला डेटा ऐड-ऑन अब ₹19 का हुआ। 

2. ₹25 वाला प्लान अब ₹29 का हुआ। 

3. ₹61 वाला प्लान अब ₹69 का हुआ।  

दिसंबर 2021 में 20% तक किया था इजाफा

इससे पहले सभी टेलिकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2021 में अपने टैरिफ में 20% से ज्यादा का इजाफा किया था। वहीं, जियो ने 2016 में लॉन्च के बाद पहली बार 2019 में टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। जियो ने 2019 में 20-40% तक टैरिफ बढ़ाए थे।

VI और एयरटेल भी बढ़ा सकती हैं कीमतें

अब अनुमान लगाया जा रहा है कि रिलायंस जियो के इस फैसले के बाद देश की दो और टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स वोडाफोन-आइडिया (VI) और एयरटेल भी अपने टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकती हैं। एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल कई बार इसकी जरूरत पर बोल चुके हैं। मित्तल ने कई बार कहा है कि दुनियाभर में सबसे सस्ता टैरिफ भारत में है। इसे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) को ₹200 से बढ़ाकर ₹300 कर किया जा सके।

Read more!
Advertisement