Israel-Hamas conflict: Adani Group को हो गया इतने करोड़ का नुकसान!

इजराइल के हालात को देखते हुए अडानी ग्रुप ने अपने बयान में कहा है कि वह परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहां मौजूद कंपनी के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। कंपनी हाइफा पर बिजनेस कंटीन्यू करने के लिए तैयार है, अगर हालात में परिवर्तन होता है तो उसकी भी तैयारी कंपनी ने की हुई है।

Advertisement
इजराइल और हमास के बीच जंग का असर गौतम अडानी पर बिजली बनकर टूट रहा है
इजराइल और हमास के बीच जंग का असर गौतम अडानी पर बिजली बनकर टूट रहा है

Israel और Hamas के बीच जंग का असर Gautam Adani पर बिजली बनकर टूट रहा है। हमास की ओर से इजराइल पर किए गए एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमलों के बाद से दोनों देशों में के बीच स्थिति और खराब हो गई है। जितनी तेजी से जंग की आग फैल रही है, उतना ही बड़ा अडानी ग्रुप को नुकसान हो रहा है। महज 6 घंटों में गौतम अडानी को साढ़े 8 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। लगता है ये पूरा साल ही अडानी ग्रुप के लिए खास नहीं रहा है। पहले साल की शुरुआत में ही अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग का कहर टूटा, जिसके चलते अडानी ग्रुप को हजारों करोडों की चपत लग गई और अब इजराइल और हमास के इस युद्ध ने फिर से गौतम अडानी को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब ऐसे में सवाल उठता है गौतम अडानी का इजराइल और हमास जंग से क्या है कनेक्शन? दरअसल देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी ने इजराइल में भारी भरकम निवेश किया हुआ है। अडानी ग्रुप की कंपनी Adani Ports and SEZ ने इजराइल की कंपनी Gadot के साथ मिलकर इजराइल में 1.18 अरब का निवेश किया हुआ है। इन दोनों कंपनियों में इजराइल के सबसे बड़े बदरगाह Haifa port की डील इन दोनों कंपनी के बीच है। इस वेंचर में Adani Port की हिस्सेदारी 70 फीसदी है। हाइफा पोर्ट शिपिंग कंटेनरों में इजराइल का सबसे बड़ा पोर्ट माना जाता है। यानि की इजरायल में खराब माहौल के चलते अडानी पोर्ट्स पर जबरदस्त असर पड़ा है। सोमवार को अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड के शेयरों में करीब 5 फीसदी की गिरावट रही। करीब 40 अंक लुढककर अडानी की कंपनी का शेयर 790 रुपए पर आ गया। सोमवार को सुबह 9.30 बजे यह शेयर 801 रुपए के स्तर पर आ गया और बाजार बंद होते होते ये शेयर 790 रुपए के स्तर पर आ गया। इस गिरावट के बाद कंपनी को केवल 6 घंटे में 8561 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। हलांकि मंगलवार को इस शेयर में करीब 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

महज 6 घंटों में गौतम अडानी को साढ़े 8 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है

यहां पर अडानी ग्रुप की ओर से बयान भी जारी किया गया है। जिसमें ग्रुप की ओर से कई अहम बातें कहीं गई है। इजराइल के हालात को देखते हुए अडानी ग्रुप ने अपने बयान में कहा है कि वह परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहां मौजूद कंपनी के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। कंपनी हाइफा पर बिजनेस कंटीन्यू करने के लिए तैयार है, अगर हालात में परिवर्तन होता है तो उसकी भी तैयारी कंपनी ने की हुई है। लगातार ये सुद्ध बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में ये न सिर्फ चुनिंदा कंपनियों के लिए बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ है।

Also Read: Dabur India Limited ने Innovation Cloud-Model को अपनाया

Read more!
Advertisement