₹74 हजार करोड़ बढ़ा HDFC का मार्केट कैप !

इससे पहले सेंसेक्स का ऑलटाइम हाई 69,744.62 था, जो उसने 6 दिसंबर को बनाया था। वहीं निफ्टी का ऑलटाइम हाई 20,961.95 था। ये भी उसने 6 दिसंबर को ही बनाया था।

Advertisement
टॉप-10 कंपनियों में से 7 का कंबाइन मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,04,477 लाख करोड़ रुपए बढ़ा
टॉप-10 कंपनियों में से 7 का कंबाइन मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,04,477 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

By BT बाज़ार डेस्क:

पिछले हफ्ते के कारोबार में देश की टॉप-10 कंपनियों में से 7 का कंबाइन मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,04,477 लाख करोड़ रुपए बढ़ा। इनमें HDFC सबसे बड़ा गेनर रहा है। इसके मार्केट कैप में ₹74 हजार करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। वहीं LIC का मार्केट कैप ₹65,558 करोड़ बढ़कर ₹4.89 लाख करोड़ हो गया है। इसके अलावा TCS, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, ICICI बैंक और SBI की मार्केट वैल्यू बढ़ी है। जबकि ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में गिरावट हुई है।

Also Read: BT MPW 2023: महिलाओं के काम को ज्यादा तवज्जो देनी चाहिए, बजाए उनके लैंगिक आधार पर- Falguni Nayar

ITC का मार्केट कैप ₹935.48 करोड़ गिरकर ₹5.60 रह गया है। वहीं HUL और एयरटेल के मार्केट कैप में 9.84 हजार करोड़ रुपए और 8.56 हजार करोड़ रुपए की गिरावट रही है। शेयर बाजार ने शुक्रवार (8 दिसंबर) को फिर नया ऑलटाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 69,893.80 के स्तर को छुआ, वहीं निफ्टी 21,006.10 के लेवल पर पहुंच गया। इससे पहले सेंसेक्स का ऑलटाइम हाई 69,744.62 था, जो उसने 6 दिसंबर को बनाया था। वहीं निफ्टी का ऑलटाइम हाई 20,961.95 था। ये भी उसने 6 दिसंबर को ही बनाया था।

Read more!
Advertisement