GST Collection: सरकार ने जुलाई में GST से ₹1.82 लाख करोड़ रूपए किए कलेक्शन, 2024-25 का दूसरा बड़ा कलेक्शन
सरकार ने इस कलेक्शन दौरान डोमेस्टिक यानी देश के अंदर होने वाले कारोबार से 1.34 लाख करोड़ टैक्स वसूला है। सालाना आधार पर इसमें 8.9% का ग्रोथ हुआ है। वहीं, इंपोर्ट के जरिए 48,039 करोड़ GST सरकार ने जुटाया है। एक साल में इसमें 14.2% की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई में सरकार ने टोटल 16,283 करोड़ रुपए की राशि रिफंड की।

सरकार ने जुलाई 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से 1.82 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 10.3% की बढ़ोतरी हुई है। ये अब तक का किसी भी महीने जुटाया गया तीसरा और वित्त वर्ष 2024-25 का दूसरा सबसे बड़ा GST कलेक्शन है। सरकार ने इस दौरान डोमेस्टिक यानी देश के अंदर होने वाले कारोबार से 1.34 लाख करोड़ टैक्स वसूला है। सालाना आधार पर इसमें 8.9% का ग्रोथ हुआ है। वहीं, इंपोर्ट के जरिए 48,039 करोड़ GST सरकार ने जुटाया है। एक साल में इसमें 14.2% की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई में सरकार ने टोटल 16,283 करोड़ रुपए की राशि रिफंड की। रिफंड के बाद, जुलाई के लिए नेट GST रेवेन्यू 1,65,793 करोड़ रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि (जुलाई 2023) की तुलना में ये 14.4% ज्यादा है।
Also Read: Ola IPO में 2 August से निवेश का मौका, 6 August कर सकते है आवेदन
जून में सरकार ने GST का डेटा जारी नहीं किया
सरकार ने जून महीने का GST कलेक्शन का डेटा जारी नहीं किया था, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जून में GST संग्रह ₹1.74 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष के जून की तुलना में लगभग 8% ज्यादा है। पिछले साल जून में सरकार ने GST से 1.61 लाख करोड़ रुपए GST से जुटाए थे। वहीं अगर मई 2024 के कलेक्शन को देखें तो सरकार ने तब GST से 1.73 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। यानी, मई और जून का कलेक्शन लगभग बराबर रहा है।