भारत में तेजी से बढ़ता Gaming Industries का कारोबार, जाने 2028 तक कितने अरब डॉलर हो जाएगा रेवेन्यू ?

भारत के गेमिंग मार्केट को बढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान मोबाइल गेमिंग का है। आंकड़ों के मुताबिक इसका गेमिंग मार्केट में 90 फीसदी योगदान है। जबकि चीन में 62% और अमेरिका में 37 फीसदी है। अनुमान है कि अगले 10 साल में गेमिंग इंडस्ट्री ढाई लाख नौकरियां पैदा करेगी जबकि फिलहाल इसमें 1 लाख लोग काम करते हैं।

Advertisement
भारत की गेमिंग इंडस्ट्री अब इकॉनमी में बड़ा योगदान करने के लिए कमर कसकर तैयार है
भारत की गेमिंग इंडस्ट्री अब इकॉनमी में बड़ा योगदान करने के लिए कमर कसकर तैयार है

By Adarsh:

भारत की Gaming Industry अब इकॉनमी में बड़ा योगदान करने के लिए कमर कसकर तैयार है। इसकी वजह है कि तेजी से लोकप्रिय होते गेमिंग सेगमेंट का आकार अब लगातार फैल रहा है। इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट एंड इनोवेशन काउंसिल यानी IEIC और ऑनलाइन गेमिंग फर्म Winzoने भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री को लेकर एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले कुछ बरसों में भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री के रेवेन्यू में तेजी देखने को मिलेगी। विंजो की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री का सालाना रेवेन्यू 2028 तक 6 अरब डॉलर होने का अनुमान है। जबकि पिछले साल यानी 2023 में भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री का सालाना रेवेन्यू 3.1 अरब डॉलर था। यानी 2028 तक अगले 5 साल में गेमिंग इंडस्ट्री का रेवेन्यू दोगुना होने का अनुमान जताया जा रहा है। IEIC की रिपोर्ट 2024 के एनालिसिस और सेकेंडरी डेटा के मुताबिक। 2023 में भारत में करीब साढ़े 14 करोड़ पेड यूजर्स थे जो 2028 तक 24 करोड़ होने का अनुमान है।यहां पर 500 गेमिंग स्टूडियो समेत 1400 से ज्यादा गेमिंग कंपनियां शामिल हैं।

रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक अलग अलग राज्य सरकार भी गेमिंग और ईस्पोर्ट्स को बढ़ाने के लिए कई पहल शुरू कर चुकी हैं। इसके असर से प्रोफेशनल गेमर्स की संख्या 2023 के 500 से। आने वाले पांच बरसों में 2.5 गुना बढ़ने की संभावना है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि भारत में बीते चार साल के दौरान गेम डाउनलोड में तेजी देखने को मिली है। 2019 में जहां 5.65 अरब गेम डाउनलोड होते थे। वहीं 2023 तक उनकी संख्या बढ़कर साढ़े 9 अरब हो गई है। इसके असर से ग्लोबल मार्केट में गेम डाउनलोड करने में भारत की हिस्सेदारी 16 फीसदी तक बढ़स गई है। इसके बाद ब्राजील की 7.6% और अमेरिका की 7.4% की हिस्सेदारी है।

Also Read: PM Modi- Bill Gates: ‘मैं अपने देश में डिजिटल डिवाइड नहीं होने दूंगा’, Bill Gates से बोले PM Modi

भारत की गेमिंग इंडस्ट्री के दमखम  

भारत की गेमिंग इंडस्ट्री के दमखम कि बात की जाए तो करीब 57 करोड़ गेमर्स हैं, और यहां पर करीब 15 हजार गेम डेवलपर्स और प्रोग्रामर्स हैं। दिलचस्प बात है कि 5 साल में महिला गेमर्स की हिस्सेदारी 20 फीसदी से बढ़कर 40% हो गई है। जबकि 18 से 30 साल की उम्र के लोग कुल गेमर्स के 50 फीसदी के बराबर हैं। वहीं 31 से 45 साल के गेमर्स की हिस्सेदारी 30% है। भारत के गेमिंग मार्केट को बढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान मोबाइल गेमिंग का है। आंकड़ों के मुताबिक इसका गेमिंग मार्केट में 90 फीसदी योगदान है। ॉ

चीन

जबकि चीन में 62% और अमेरिका में 37 फीसदी है। अनुमान है कि अगले 10 साल में गेमिंग इंडस्ट्री ढाई लाख नौकरियां पैदा करेगी जबकि फिलहाल इसमें 1 लाख लोग काम करते हैं। इसकी वजह है कि भारत में गेम्स डेवलेपमेंट का खर्च पश्चिमी देशों के मुकाबले 50 से 60% तक कम है।

Read more!
Advertisement