Forbes Richest women list: ये हैं दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं, नेट-वर्थ जान चौक जाएंगे आप !

2024 की सूची में 46 नई महिलाओं ने जगह बनाई है। सबसे अमीर नई महिलाएं स्वीडन की दो बहनें, मार्टा शोर्लिंग एंड्रीन और सोफिया होगबर्ग शोर्लिंग हैं। उनके पिता, अरबपति निवेशक मेल्कर शोर्लिंग की दिसंबर 2023 में मृत्यु हो गई, जिसके बाद उन्होंने इस लिस्ट में जगह बना। दोनों की संपत्ति 5.6 बिलियन डॉलर है।

Advertisement
Forbes ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी कर दी है
Forbes ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी कर दी है

By अभिषेक सिन्हा:

Forbes ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पहले स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनके बाद एलन मस्क का नंबर आता है। हालांकि महिलाओं ने भी इस बार इस लिस्ट में दबदबा कायम किया है। फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में महिलाओं की संख्या कम है लेकिन ये उनकी बढ़ती हुई हिस्सेदारी को दिखाती है। इस साल 2,781 अरबपतियों में से 369 या 13.3% महिलाएं हैं, जबकि 2023 में यह संख्या 337 थी। कुल मिलाकर उनकी संपत्ति लगभग 1.8 ट्रिलियन डॉलर है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 240 बिलियन डॉलर अधिक है। 

बेटेनकोर्ट मेयर्स हैं दुनिया की सबसे अमीर महिला

लगातार चौथे साल दुनिया की सबसे अमीर महिला लोरियल की उत्तराधिकारी Françoise Bettencourt Meyers बनी हैं। पिछले 12 महीनों में उनकी संपत्ति में 19 बिलियन डॉलर का उछाल आया है, जिससे उनकी कुल संपत्ति 99.5 बिलियन डॉलर हो गई है। साल 2024 में महिलाओं में सबसे ज्यादा इनकी संपति बढ़ी है। ये 100 बिलियन डॉलर के क्लब में शामिल होने वाली पहली महिला बनने से बस कुछ ही कदम दूर है। अपनी माँ की मृत्यु के बाद बेटेनकोर्ट मेयर्स ने पहली बार 2019 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

Also Read: PPF में नहीं मिलती ये सुविधाएं, निवेश करने से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी

लिस्ट में 100 महिलाएं सेल्फ-मेड

दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनियों में से एक की सह-संस्थापक राफाएला अपोंटे-डायमेंट एक बार फिर फोर्ब्स की सूची में सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला हैं। वह सूची में सातवीं सबसे अमीर महिला भी हैं और दस सबसे अमीर महिलाओं में से एकमात्र ऐसी महिला हैं जो सेल्फ-मेड हैं। इस साल सूची में शामिल 100 महिलाएं सेल्फ-मेड हैं, जिसका मतलब है कि उन्होंने किसी कंपनी की स्थापना या सह-स्थापना की है या अपनी किस्मत खुद बनाई है, न कि विरासत में मिली है। अन्य 200 महिलाओं को अपनी किस्मत विरासत में मिली है, जबकि 69 महिलाएं अपने सफल व्यवसायों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। 

ये हैं सबसे नई रिचेस्ट महिला

2024 की सूची में 46 नई महिलाओं ने जगह बनाई है। सबसे अमीर नई महिलाएं स्वीडन की दो बहनें, मार्टा शोर्लिंग एंड्रीन और सोफिया होगबर्ग शोर्लिंग हैं। उनके पिता, अरबपति निवेशक मेल्कर शोर्लिंग की दिसंबर 2023 में मृत्यु हो गई, जिसके बाद उन्होंने इस लिस्ट में जगह बना। दोनों की संपत्ति 5.6 बिलियन डॉलर है।

Read more!
Advertisement