EPFO ने अक्टूबर तक ETF में ₹27,105 करोड़ इन्वेस्ट किया

31 मार्च 2022 तक EPFO अलग-अलग कॉर्प्स फंड में ₹18.30 लाख करोड़ रुपए मैनेज कर रहा था। इसमें 8.70% (₹1.6 लाख करोड़) ETF में इन्वेस्ट किया था। जबकि, 91.30% (₹16.7 लाख करोड़ ) अमाउंट डेट इन्वेस्टमेंट और पब्लिक अकाउंट ऑफ इंडिया में इन्वेस्ट किया था।

Advertisement
EPFO ने मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर तक ETF में ₹27,105 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है
EPFO ने मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर तक ETF में ₹27,105 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है

By BT बाज़ार डेस्क:

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने मौजूदा वित्त वर्ष (2023-24) में अप्रैल से अक्टूबर तक एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड यानी ETF में ₹27,105 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया है। EPFO ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में ₹53,081 करोड़ का निवेश किया था। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में रिटायरमेंट फंड बॉडी, EPFO ने ₹43,568 करोड़ का इन्वेस्टमेंट ETF में किया था। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री Rameswar Teli ने 11 दिसंबर को लोकसभा में इस बात की जानकारी दी है।

Also Read: Artificial Intelligence Summit-2023 आज से Delhi में,क्या है पूरी खबर पढ़िए

EPFO ने ETF में अगस्त 2015 से इन्वेस्टमेंट करना शुरू किया था। EPFO किसी भी कंपनी के शेयर में सीधे तौर पर इन्वेस्ट नहीं करता है। वह सेंसेक्स और निफ्टी को रेप्लिकेट करने वाले ETF के जरिए मार्केट में पैसा लगाता है। 31 मार्च 2022 तक EPFO अलग-अलग कॉर्प्स फंड में ₹18.30 लाख करोड़ रुपए मैनेज कर रहा था। इसमें 8.70% (₹1.6 लाख करोड़) ETF में इन्वेस्ट किया था। जबकि, 91.30% (₹16.7 लाख करोड़ ) अमाउंट डेट इन्वेस्टमेंट और पब्लिक अकाउंट ऑफ इंडिया में इन्वेस्ट किया था।

Read more!
Advertisement