1 जून के बाद क्या कुछ हो गया महंगा?

टेलीकॉम बिल की क़ीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली ही थी कि खबर आ गई है अमूल और मदर डेरी के दूध में भी अब इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा। ऐसे ही जून के महीने में और भी चीज़ों में महंगाई को बढ़ते देखा जाएगा।

Advertisement
1 जून के बाद क्या कुछ हो गया महंगा?
1 जून के बाद क्या कुछ हो गया महंगा?

By प्रतिष्ठा अग्निहोत्री (Pratishtha Agnihotri) :

टेलीकॉम बिल की क़ीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली ही थी कि खबर आ गई है अमूल और मदर डेरी के दूध में भी अब इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा। ऐसे ही जून के महीने में और भी चीज़ों में महंगाई को बढ़ते देखा जाएगा। अभी तो सिर्फ़ एग्जिट पोल ने मार्केट को ऊपर से नीचे घुमा डाला है। ना सिर्फ़ शेयर मार्केट में इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है बल्कि ख़रीदारी बाज़ार में भी दाम बढ़ते नज़र आ रहे हैं। 

Also Read: Amul: अमूल दूध आज से 2 रुपए महंगा, 15 महीने बाद बढ़े दाम

Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation (GCMMF)

Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation (GCMMF) जो अपने Amul ब्रांड के लिए मशहूर हैं उन्होंने दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर से बढ़ा दिये हैं जो 3 जून से लागू हो जाएँगे. अमूल का कहना है कि उन्होंने अपने उत्पादन की क़ीमत में हो रही बढ़ोतरी के कारण ही ये इज़ाफ़ा किया है और बताया है कि उन्होंने फ़रवरी 2023 से दूध के दाम नहीं बढ़ाये थे। साथ ही यह भी बताया कि दूध के दाम बढ़ाने से किसानों को भी फ़ायदा होगा। अमूल को देख मदर डेरी ने भी ₹2 प्रति लीटर से दिल्ली और एनसीआर इलाक़े में अपने दूध के दाम बढ़ा दिये हैं। बताया है कि ये नये दाम 3 जून 2024 से ही दिल्ली-एनसीआर व उन इलाक़ों में लागू हो जाएँगे जहां इसकी बिक्री है।

Also Watch: Amul Parlour Franchise 2024 कैसे लें?

टोल टैक्स को 5% बढ़ाने का निर्णय

हाईवे का प्रयोग कर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी है एक बुरी खबर।National Highways Authority of India (NHAI) ने टोल टैक्स को 5% बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह नये रेट 3 जून 2024 से लागू हो जाएँगे। अभी 1 June International Oil Prices की गिरावट के कारण जेट फ्यूल के क़ीमत में 6.5% की कमी की गई और होटल व रेस्टोरेंट के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली commercial LPG ₹69 per 19-kg cylinder की कमी गई। लोकल टैक्स के अनुसार क़ीमत राज्य दर राज्य बदल जाती है।

कमर्शियल LPG की क़ीमत

साथ ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG की क़ीमत में 69 रुपये से 1,676 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर की कटौती की। यह क़ीमत में लगातार तीसरी बार है जब कटौती की गई है। 1 मई को कीमत 19 रुपये प्रति सिलेंडर और 1 अप्रैल को 30.5 रुपये कम की गई थी। इससे पहले अप्रैल में Antique Stock Broking की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चुनाव के बाद उद्योग को 15-17% टैरिफ बढ़ोतरी की उम्मीद है, और टैरिफ बढ़ोतरी को imminent बताया और Bharti Airtel को सबसे बड़े लाभार्थी की तरह दिखाया।बताया गया है कि लगभग 20 प्रतिशत की आखिरी बढ़ोतरी दिसंबर 2021 में हुई थी। अब और किसकी क़ीमत में कितना इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा ये तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा। और ऐसी ख़बरों के लिए हमसे जुड़े रहें।

Read more!
Advertisement