BT Bazaar Exclusive : इस मशहूर फिनफ्लुएंसर को महंगी पड़ी होशियारी, SEBI की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
रविंद्र भारती बालू एक मशहूर फिनफ्लुएंसर हैं। उनके 20 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। रविंद्र भारती और उनकी पत्नी शुभांगी ने साल 2016 में एक एजुकेशन इंस्टिट्यूट या कहें कंपनी की स्थापना की थी, जिसका नाम है Ravindra Bharti Education Institute है। उनकी कंपनी स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियां करती थी।

देश में तेजी से Demat Account खोले जा रहे हैं। बाजार में छोटे निवेशकों की रुचि काफी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। हर महीने खुलने वाले डीमैट अकाउंट्स की बात करें तो ये आंकड़ा औसतन 30 लाख का है। पहली बार ऐसा हुआ है कि डीमैट अकाउंट की कुल संख्या 15 करोड़ के पार जाती हुई नजर आई है। जिस तरह से रिटेल निवेशक तेजी से मार्केट में एंटर कर रहे हैं। ऐसे में बहुत से फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर की दुकान चल रही है जो भोले-भाले रिटेल निवेशकों को झूठे रिटर्न या कहे बंपर रिटर्न का वादा दे रहे हैं और उनसे मोटी रकम वसूल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। लोगों को स्टॉक मार्केट से जुड़ी गुमराह करने वाली सलाह देने वालों पर बाजार नियामक SEBI की सख्ती जारी है। अब सेबी की तलवार एक बहुत ही फेमस फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर Ravindra Balu Bharti पर चली है। SEBI ने रविंद्र बालू भारती पर सख्त कार्रवाई करते हुए क्या कदम उठाया है, ये तो बताएंगे ही, लेकिन उससे पहले समझिए रविंद्र बालू भारती हैं कौन और SEBI ने ये कदम उठाया क्यों?
Also Read: New Rule for Cash Deposit: बैंक में UPI से कैसे होगा कैश डिपॉजिट?
रविंद्र भारती बालू एक मशहूर फिनफ्लुएंसर
रविंद्र भारती बालू एक मशहूर फिनफ्लुएंसर हैं। उनके 20 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। रविंद्र भारती और उनकी पत्नी Shubhangi ने साल 2016 में एक एजुकेशन इंस्टिट्यूट या कहें कंपनी की स्थापना की थी, जिसका नाम है Ravindra Bharti Education Institute है। उनकी कंपनी स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियां करती थी। इसके अलावा मिस्टर बालू भारती शेयर मार्केट नाम से वेबसाइट भी चलाया करते हैं। रविंद्र भारती बालू दो यूट्यूब चैनल हैं। पहले का नाम भारती शेयर मार्केट मराठी और दूसरे का नाम भारती शेयर मार्केट हिंदी हैं। मराठी चैनल के 10.8 लाख सब्सक्राइबर्स और हिंदी यूट्यूब चैनल के 8.22 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। कुल मिलाकर करीब 20 लाख से सब्सक्राइबर्स के दोनों यूट्यूब चैनल हैं।
रविंद्र भारती बालू पर आरोप क्या है?
अब बात करते हैं कि मशहूर फिनफ्लुएंसर रविंद्र भारती बालू पर आरोप क्या है? सेबी के मुताबिक ये इंस्टिट्यूट गलत सलाह जारी कर रहा था। साथ ही इसे चलाने वाले ट्रेड करने के लिए आधिकारिक व्यक्ति नहीं थे। सेबी ने कहा कि ये संस्था बिना रजिस्ट्रेशन या अथोराइज्ड शेयर बाजार पर एजुकेशन दे रहा था और ऐसे लोगों के जरिए चलाया जा रहा था जो मार्केट से रजिस्टर्ड नहीं हैं। यहां तक के रविंद्र भारती और उनसे जुड़े लोग और कंपनी निवेशकों को 1000% तक गारंटीड रिटर्न दिलाने के फर्जी दावे किये जा रहे थे। सोचिए 100-200% नहीं बल्कि 1000% तक गारंटीड रिटर्न के वादे, वो भी बिना रजिस्ट्रेशन या अथोराइज्ड के। सेबी ने कहा कि इस संस्था के जरिए निवेशकों को 25% से 1000% तक रिटर्न का अनुमान लगाकर सलाहकार सेवाएं देने का लालच देकर मोटा शुल्क लेते थे। जो निवेशक ऐसी सेवाओं का विकल्प चुनते थे, उन्हें एक डील करनी होती थी, जिसमें निवेश सलाहकार सेवाएं के लिए विस्तृत नियम और शर्तें शामिल थीं। निवेश सलाहकार सेवाओं का फायदा देने के लिए फीस के तौर पर निवेशकों से उनके जरिए निवेश पर कुछ प्रतिशत का रिटर्न भुगतान करने को कहते थे। सेबी का साफ तौर पर कहना है कि ये कार्रवाई निवेशकों को सुरक्षित रखने के लिए की गई है। साथ ही शेयर बाजार को लेकर गलत दावे करने वालों पर भी नकेल कसी जा रही है। सेबी ने अपने आदेश में कहा कि हाल के दिनों में शेयर बाजार ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वजह से निवेशकों का रुझान शेयर मार्केट की तरफ पहले से ज्यादा हो गया है। सही जानकारी, दावे और पारदर्शिता के जरिए ही ये भरोसा कायम रखा जा सकता है। भारी भरकम गारंटीड रिटर्न वाले दावों के खिलाफ सेबी की कार्रवाई जारी रहेगी।
अब क्या कार्रवाई की गई है?
सेबी की गाज उनकी पत्नी शुभांगी और कंपनी के फाउंडर रविंद्र भारती एजुकेशन इंस्टिट्यूट पर भी गिरी है। इतना ही नहीं बल्कि 12 करोड़ रुपये भरने के निर्देश भी दिए हैं। उन्हें यह 12 करोड़ रुपये एक एस्क्रो अकाउंट में जमा करने होंगे। सेबी ने कहा है कि यह पैसा उन्होंने गलत तरीके से कमाया है। इसके साथ ही सेबी ने रविंद्र भारती को आदेश दिया है कि वह और उनकी पत्नी सिक्योरिटी मार्केट की किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।