यमुना प्राधिकरण से आई बड़ी ख़बर, आ रही है कई हाऊसिंग स्कीम्स
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी कि 10 नये लैंड अलॉटमेंट की घोषणा होने वाली है।

By प्रतिष्ठा अग्निहोत्री (Pratishtha Agnihotri) :
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी कि 10 नये लैंड अलॉटमेंट की घोषणा होने वाली है। उन्होंने बताया कि इस लैंड अलॉटमेंट की घोषणा तीन चरणों में की जायेगी। शुरुआत 5 जुलाई से होगी जिसके बाद अगली घोषणा 10 जुलाई और फिर आख़िरी घोषणा 15 जुलाई को होगी। कुछ स्कीम में जो अलॉटमेंट होगा वो ड्रा के ज़रिए भी किया जाएगा। कुछ अलॉटमेंट इंटरव्यू के ज़रिए तो कुछ अलॉटमेंट ऑनलाइन बिडिंग के ज़रिए की जाएगी। इन योजनाओं की अधिक जानकारी इसके ब्रोशर पे उपलब्ध हैं और यह ब्रोशर यमुना प्राधिकरण के ऑफिसियल वेबसाइट पे मौजूद है।
5 जुलाई की स्कीम :
1. मेडिकल डिवाइस पार्क - इस स्कीम में 27 प्लॉट्स का अलॉटमेंट किया जाएगा और देशी और विदेशी मेडिकल मैन्यूफ़ैक्चरिंग के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियाँ इंटरव्यू के ज़रिये अलॉटमेंट कर सकेंगी। जिनको भी इस ज़मीन का अलॉटमेंट मिलेगा वो अगले 10 सालों तक इस ज़मीन को बेंच नहीं पायेंगी। बता दें कि इससे पहले चरण में भी मेडिकल डिवाइस पार्क के प्लॉट का अलॉटमेंट हो चुका है।
2. आवासीय प्लॉट - इस स्कीम को दोबारा लॉंच किया जा रहा है और इसमें 700 प्लॉट्स का अलॉटमेंट किया जायेगा। इन प्लॉट्स का जो क्षेत्रफल होगा वो 112 वर्गमीटर से लेकर 4000 वर्गमीटर तक का रहने वाला है। ये प्लॉट यमुना सिटी के सेक्टर 18, सेक्टर 20 और सेक्टर 24 में अलॉट किए जाएँगे। ये अलॉटमेंट लकी ड्रा के माध्यम से होगा।
Also Read: आइये जानते हैं कि बारिश में कार ख़राब या बाढ़ में बह जाने पर मिलता है Insurance?
10 जुलाई की स्कीम :
1. ग्रुप हाउसिंग स्कीम - इसमें 25-25 एकड़ के 9 प्लॉट का अलॉटमेंट किया जाएगा। इस प्रक्रिया से यमुना प्राधिकरण 125 एकड़ ग्रुप हाउसिंग कंपनियों का अलॉटमेंट करेगा। ये प्लाट यमुना सिटी के सेक्टर 22 डी में हैं और इनका अलॉटमेंट बोलियों से किया जायेगा।
2. कॉर्पोरेट ऑफिस - यमुना सिटी के नज़दीक ही बन रहा है ज़ेवर हवाई अड्डा और इस कारण से इस इलाक़े में कई कॉर्पोरेट ऑफिस खुलेंगे जिसके चलते 50 प्लॉट की घोषणा की जायेगी।
3. नर्सिंग होम - यमुना सिटी के सेक्टर 18 और सेक्टर 20 में आबादी ज़्यादा होगी जिनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इलाक़े में नर्सिंग होम भी बनाये जाएँगे। दोनों ही सेक्टर को ध्यान में रखते हुए 12 नर्सिंग होम के लिए प्लॉट एलोट किए जाएँगे।
4. अस्पताल - यमुना सिटी के सेक्टर 18 और सेक्टर 20 में 5 प्लॉट हॉस्पिटल के लिए एलोट किए जाएँगे और इनका क्षेत्रफल नर्सिंग होम से ज़्यादा होगा।
5. वृद्धाश्रम - इसके लिए 4 प्लॉट का अलॉटमेंट किया जाएगा और इसे साक्षात्कार के द्वारा कराया जाएगा।
6. बैंक्वेट हॉल - शादी - ब्याह जैसे अन्य कार्यक्रम के लिए इसके लिए भी प्लॉट एलोट किया जाएगा।
7. क्रेच - छोटे बच्चों की देख-रेख के लिए 4 प्लॉट एलोट किए जाएँगे
8. दूध और सब्ज़ी का बूथ - इसके लिए छोटे क़रीब 200 प्लॉट एलोट किए जाएँगे
9. पेट्रोल पम्प - इसके लिए प्लॉट का अलॉटमेंट ऑनलाइन के ज़रिए बोली लगा कर की जाएगी
10. चाइल्ड केयर हॉस्पिटल - इसका उद्देश्य विशेष और विकलांग बच्चों के इलाज का है
15 जुलाई की स्कीम :
यमुना सिटी के सेक्टर 29 में होटल भी बनाये जाएँगे जिनके लिए 7 प्लॉट का अलॉटमेंट किया जाएगा। इसमें तीन सितारा, चार सितारा और पाँच सितारा होटल बनाया जाएगा जिसका क्षेत्रफल 5000, 10000 और 20000 वर्ग मीटर होगा। इसका अलॉटमेंट ऑनलाइन पर लगी सबसे ज़्यादा बोली के आधार पर किया जायेगा।
क्या कहा यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रीज़ डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी ने?
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रीज़ डेवलपमेंट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि ये जो योजनाएँ हैं ये क़रीब ₹3,700 करोड़ का रेवेन्यू देंगी जो 30 सितंबर तक मिलेगा। ये जो प्लॉट की बिक्री होगी इससे आने वाले वर्षों में लगभग ₹7,000 करोड़ की इनकम (आय) होगी। इस क्षेत्र को बनाने का निवेश क़रीब ₹20,000 करोड़ पड़ेगा और इस प्राधिकरण के विकास से लोगों को रोज़गार भी मिलेगा।