बजाज फिनसर्व ने लॉन्च किया बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (BAF) फंड
कंपनी का कहना है कि आमतौर पर, इन फंडों में इक्विटी इंडेक्स की तुलना में कम अस्थिरता होती है और लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का फायदा लेने का अवसर होता है।

एसेट मैनेजमेंट कंपनी बजाज फिनसर्व ने बैलेंस एडवांटेज फंड लॉन्च कर दिया है। कंपनी के सीआईओ निमेष चंदन ने बताया कि हम लंबी अवधि के लिए भारतीय इक्विटी को लेकर सकारात्मक हैं। वर्तमान में लार्ज कैप कंपनियां आकर्षक वैल्युएशन पर उपलब्ध हैं। हालांकि, ग्लोबल राजनीतिक और जियो-पॉलिटिकल स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अभी बाजार में कुछ अस्थिरता रह सकती है। फिक्स्ड इनकम की बात करें तो हमारा मानना है कि अभी हाई यील्ड को लॉक करने का एक अच्छा समय है। मिड टर्म में, हम ब्याज दरों में आगे अनुमानित गिरावट के कारण कैपिटल गेंस का फायदा भी देख सकते हैं। इसलिए हम एक बैलेंस एडवांटेज फंड लॉन्च कर रहे हैं, जिसमें मौजूदा बाजार स्थितियों से लाभ उठाने की क्षमता है।
Also Read: Bajaj Group का मार्केट कैप ₹10 लाख करोड़ के पार
कंपनी का कहना है कि आमतौर पर, इन फंडों में इक्विटी इंडेक्स की तुलना में कम अस्थिरता होती है और लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का फायदा लेने का अवसर होता है। इसलिए यह एक ऑल-सीजन फंड है, जो कई निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है, जिनका निवेश का लक्ष्य लंबी अवधि के लिए होता है। ऐसे में कम जोखिम वाले ऐसे निवेशकों के लिए बजाज फिनसर्व बैलेंस्ड एडवांटेज फंड निवेश पोर्टफोलियो के लिए बेहतर विकल्प है, जिनके निवेश का लक्ष्य लंबी अवधि का है।