America के वित्त मंत्री के बयान से दुनिया में मचा हड़कंप

America की वित्त मंत्री Janet Yellen ने चेतावनी दी कि सरकार के पास 1 जून 2023 तक अपने बिलों का भुगतान करने के लिए नकदी खत्म हो सकती है। जिसके चलते अमेरिकी सरकार डेट रिपेमेंट पर डिफॉल्ट कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस एक जून से पहले कर्ज की सीमा में बढ़ोतरी नहीं करेगा तो हम जून की शुरुआत तक सरकार के सभी दायित्वों को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे।

Advertisement
America वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने चेतावनी दी
America वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने चेतावनी दी

By BT बाज़ार डेस्क:

दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश America इतिहास गवाह रहा है कि जब भी दूसरे देशों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है तो अमेरिका ने ही उनकी नैया पार लगाई है। लेकिन पहली बार ऐसा लग रहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी Economy वाला देश खुद बड़े संकट में फंसता चला जा रहा है।

America ने डिफॉल्ट किया तो 70 लाख से नौकरियां खत्म हो जाएंगी

इसकी तस्दीक खुद अमेरिकी वित्त मंत्री Jenet Yellen ने की है। उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद से दुनिया में हड़कंप मच गया है। यहां तक इस बयान के बाद बाइडेन सरकार को तुरंत मीटिंग पर मीटिंग बुलानी पड़ी। ऊपर से जेनेट येलेन का बयान ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिकी बैंकों की हालत पहले से ही खस्ता है। तो आइये जानते हैं उन्होंने कहा क्या है और उसका असर होगा क्या?  

America के बैंकों की स्थिति ठीक नहीं।

अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने चेतावनी दी कि सरकार के पास 1 जून 2023 तक अपने बिलों का भुगतान करने के लिए नकदी खत्म हो सकती है। जिसके चलते अमेरिकी सरकार Debt Repayment पर डिफॉल्ट कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस एक जून से पहले कर्ज की सीमा में बढ़ोतरी नहीं करेगा तो हम जून की शुरुआत तक सरकार के सभी दायित्वों को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। आप इसको ऐसे भी समझ सकते हैं कि अमेरिका की कर्ज लेने की लिमिट पार हो चुकी है, इसलिए अमेरिकी वित्त मंत्री संसद से जल्द से जल्द कर्ज की सीमा को बढ़ाने की गुजारिश कर रही है।

America की कर्ज लेने की लिमिट पार हो चुकी है

अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। इससे पहले अमेरिका पर कभी भी डिफॉल्ट होने का खतरा नहीं मंडराया। दरअसल, आने वाली जुलाई तक अमेरिका की डेट सीलिंग यानि कर्ज की सीमा नहीं बढाई गई तो न सिर्फ अमेरिका में बल्कि पूरी दुनिया में भी तबाही आ सकती है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के  डिफॉल्ट होने के अपने खतरे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर अमेरिका ने डिफॉल्ट किया तो 70 लाख से ज्यादा नौकरियां एक झटके में खत्म हो जाएंगी और इसका व्यापक असर दुनिया के सभी देशों पर होना तय है।

US Finance Minister संसद से जल्द से जल्द कर्ज की सीमा को बढ़ाने की गुजारिश

पिछले कुछ महीनों से अमेरिकी के बैंकों की स्थिति ठीक है नहीं। वहां एक के बाद एक बैंक डूब रहे हैं। घरबराए हुए ग्राहक अपने पैसे को धड़ाधड़ निकाल रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक अभी तक करीब एक लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा निकल चुके हैं। वहीं दूसरी ओर फेड की लड़ाई महंगाई से जारी है और आज रात फेड इसी पर बड़ा फैसला लेने वाला है।

Read more!
Advertisement