पतंजलि के फेमस प्रोडक्ट में नॉन वेजिटेरियन पदार्थ इस्तेमाल करने का आरोप
फूल, पत्तियां, छाल, जड़ से औषधि और दूसरे प्रोडक्ट्स बनाने का दावा करने वाली कंपनी पतंजलि पर बड़ा आरोप लगा है। इस आरोप में पतंजलि के फेकस प्रोडक्ट दिव्य दंत मंजन में नॉन वेजिटेरियन पदार्थ इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। दरअसल पेशे से वकील शाशा जैन पतंजलि पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने अपनी ट्विटर पोस्ट के जरिए दिव्य दंत मंजन और उसमें इस्तेमाल की जाने वाली चीजों की एक पिक्चर शेयर की है। उनका कहना है कि दिव्य दन्त मंजन में नॉन वेजिटेरियन इंग्रीडिएंट समुद्र फेन का इस्तेमाल किया गया है।

फूल, पत्तियां, छाल, जड़ से औषधि और दूसरे प्रोडक्ट्स बनाने का दावा करने वाली कंपनी पतंजलि पर बड़ा आरोप लगा है। इस आरोप में पतंजलि के फेकस प्रोडक्ट दिव्य दंत मंजन में नॉन वेजिटेरियन पदार्थ इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं बल्कि आरोप लगाने वाले शख्स ने कंपनी को इस मामले में लीगल नोटिस भी भेजा है।
Also Read: Tesla और सरकार के बीच हुई बात, क्या अब भारत में बनेगी Tesla?
दरअसल पेशे से वकील शाशा जैन पतंजलि पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने अपनी ट्विटर पोस्ट के जरिए दिव्य दंत मंजन और उसमें इस्तेमाल की जाने वाली चीजों की एक पिक्चर शेयर की है। उनका कहना है कि दिव्य दन्त मंजन में नॉन वेजिटेरियन इंग्रीडिएंट समुद्र फेन का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इसकी वेजिटेरियन प्रोडक्ट के तौर पर मार्केटिंग और सेलिंग की गई है, जोकि कंज्यूमर राइट्स और लेबलिंग नियमों का सीधे तौर पर उल्लंघन है। उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद आपकी कंपनी के कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हूं, लेकिन इस जानकारी को जानने के बाद मैं पतंजलि प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने में झिझक रही हूं। ये हमारे समाज और शाकाहारी समुदायों की भावनाओं को आहत करने वाला कदम है।
नोटिस के आखिर में साशा जैन के साइन हैं। शाशा जैन ने पतंजलि को भेजे नोटिस में कंपनी को 15 दिनों के अंदर क्लैरिफिकेशन देने को कहा है। इसके बाद मामले को कोर्ट ले जाने की चेतावनी दी है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि जिस नॉन वेजिटेरियन पदार्थ का दावा शाशा जैन कर रही हैं, वो आखिर है क्या?
साशा जैन ने अपने ट्वीट में कहा है कि दिव्य दंत मंजन में समुद्र फेन यानि कटल मछली का इस्तेमाल दांतों को चमकाने के लिए करती है। तो आपको बताएं कि कटल फिश के जरिए जो प्रोडक्ट तैयार होता है वो एक एनिमल प्रोडक्ट होता है। इसमें 80% कैल्शियम कार्बोनेट होता है। इसके अलावा इसमें फास्फेट, सिलिका और सल्फेट जैसे अन्य तत्व भी होते हैं।
Also Read: NDTV नौ क्षेत्रीय समाचार चैनल करेगा लॉन्च , I&B मंत्रालय से मांगी अनुमति
बाबा रामदेव का प्रोडक्ट दिव्य दंत मंजन आम लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। कंपनी का दावा है कि इसके इस्तेमाल से मसूड़े मजबूत होते हैं और दांत की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। अब ऐसे में देखना होगा कि कैसे पतंजलि साशा जैन के इन आरोपों का आने वाले दिनों में जवाब देती है।