Jio के बाद Airtel का रिचार्ज हुआ महंगा, ₹179 का सबसे सस्ता प्लान ₹199 में मिलेगा

भारत के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो के बाद मोबाइल टैरिफ में 10%-21% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि वह 3 जुलाई 2024 से मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी।

Advertisement
Jio के बाद Airtel का रिचार्ज हुआ महंगा
Jio के बाद Airtel का रिचार्ज हुआ महंगा

By BT बाज़ार डेस्क:

भारत के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो के बाद मोबाइल टैरिफ में 10%-21% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि वह 3 जुलाई 2024 से मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी। अब 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB डेटा मिलता है। वहीं 265 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 GB डेटा रोजाना मिलता है।

Also Read: Jio का रिचार्ज हुआ महंगा, 3 जुलाई से लागू होंगी नई दरें, जानिए क्या है नई टेरिफ

अनलिमिटेड वॉइस प्लान   

1. ₹179 वाला प्लान अब ₹199 का हुआ।

2. ₹455 वाला प्लान अब ₹509 का हुआ। 

3. ₹1799 वाला प्लान अब ₹1999 का हुआ। 

4.  ₹1799 वाला प्लान अब ₹1999 का हुआ। 

डेली डेटा प्लान  

1. ₹265 वाला प्लान अब ₹299 का हुआ। 

2. ₹299 वाला प्लान अब ₹349 का हुआ। 

3. ₹359 वाला प्लान अब ₹409 का हुआ। 

4. ₹399 वाला प्लान अब ₹449 का हुआ। 

5. ₹479 वाला प्लान अब ₹579 का हुआ। 

6. ₹549 वाला प्लान अब ₹649 का हुआ। 

7. ₹719 वाला प्लान अब ₹859 का हुआ। 

8. ₹839 वाला प्लान अब ₹979 का हुआ। 

9.  ₹839 वाला प्लान अब ₹979 का हुआ। 

10 . ₹2999 वाला प्लान अब ₹3599 का हुआ। 

डेटा ऐड ऑन  

1.  ₹19 वाला प्लान अब ₹22 का हुआ। 

2.  ₹29 वाला प्लान अब ₹33 का हुआ। 

3.  ₹65 वाला प्लान अब ₹77 का हुआ। 

Also Watch: मोबाइल SIM CARD पर लागू हो गया नया नियम

मजबूत बिजनेस मॉडल के लिए ARPU ₹300 से ऊपर जरूरी

एयरटेल ने कहा कि उसका मानना ​​है कि भारत में दूरसंचार कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से मजबूत बिजनेस मॉडल को सक्षम करने के लिए एवरेज रेवेन्यू पर यूजर यानी, ARPU ₹300 से ऊपर होना चाहिए। हम एंट्री लेवल प्लान में 70 पैसे प्रति दिन की बढ़ोतरी कर रहे हैं।

रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा एयरटेल का शेयर

एयरटेल की रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी करने के चलते आज उसका शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान शेयर ने 1,536 रुपए का स्तर छुआ। हालांकि, अभी ये 0.46% की गिरावट के साथ 1,467 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस साल शेयर 44% चढ़ा है।

वित्त वर्ष 2024 में मुनाफा 10.52% घटा

एयरटेल का पूरे वित्त वर्ष 2024 में कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा 10.52% घटकर ₹7,467 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा ₹8,345 करोड़ रहा था।

कंपनी का वित्त-वर्ष 2024 में रेवेन्यू 8% बढ़ा

कंपनी का वित्त वर्ष 2024 में ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर ₹1.50 लाख करोड़ पहुंच गया। वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू ₹1.39 लाख करोड़ रहा था। यानी रेवेन्यू में 8% की बढ़ोतरी हुई है।

रिलायंस जियो ने एक दिन पहले बढ़ाई थी कीमतें

एक दिन पहले रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें 15% से 25% बढ़ाने की घोषणा की थी। नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे। अब 239 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा। वहीं सबसे सस्ता प्लान 155 रुपए का था, जो 189 रुपए में मिलेगा।

Read more!
Advertisement