Delhi-Ahmedabad के बाद Mumbai से Ayodhya के लिए कब शुरू होगी सीधी फ्लाइट? IndiGo ने बताया

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली से अयोध्या के बीच 30 दिसंबर से उड़ान शुरू कर रही है। इसके बाद यात्री 16 जनवरी से दिल्ली-अयोध्या के लिए किसी भी दिन सेवा का लाभ ले सकते हैं। एयरलाइन ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक विस्तारित रनवे है, जो A-321/B-737 प्रकार के विमान संचालन के लिए उपयुक्त है।

Advertisement
इंडिगो ने मुंबई के लिए सीधी कनेक्टिविटी की घोषणा की है
इंडिगो ने मुंबई के लिए सीधी कनेक्टिविटी की घोषणा की है

By BT बाज़ार डेस्क:

Ayodhya Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। PM Modi इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान होंगे। इस कार्यक्रम में विपक्ष के भी कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। इससे पहले पीएम मोदी अयोध्या में बने श्रीराम एयरपोर्ट का 30 दिसंबर को लोकार्पण करेंगे। अयोध्या से नई दिल्ली और अहमदाबाद के बाद अब IndiGo ने मुंबई के लिए भी सीधी कनेक्टिविटी की घोषणा की है। अयोध्या मंडल कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि अयोध्या में Maryada Purushottam Shriram International Airport का निर्माण पूर्ण के होने साथ ही अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट कनेक्टिविटी की घोषणा की गई थी। अब इंडिगो ने मुंबई और अयोध्या के बीच सीधी कनेक्टिविटी की घोषणा की है, जो 15 जनवरी, 2024 से शुरू होगी।

Also Read: Weather Alert: नए साल पर बना रहे हैं घूमने का प्लान? जानिए कैसा रहेगा देशभर का मौसम

अयोध्या से मुंबई की सीधी उड़ान से आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। इंडिगो ने अयोध्या में जल्द ही शुरू होने वाले मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली से परिचालन की घोषणा की थी। 6 जनवरी, 2024 से दिल्ली से अयोध्या और 11 जनवरी, 2024 से अहमदाबाद से अयोध्या तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा। इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने बताया कि हम दिल्ली और अहमदाबाद के अलावा, अयोध्या और मुंबई के बीच सीधी कनेक्टिविटी यात्रा, पर्यटन और व्यापार को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देंगे। इससे पहले एअर इंडिया की सहायक एयलाइन एअर इंडिया एक्‍सप्रेस ने भी रामभक्तों के लिए नई सर्विस का ऐलान किया था। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली से अयोध्या के बीच 30 दिसंबर से उड़ान शुरू कर रही है। इसके बाद यात्री 16 जनवरी से दिल्ली-अयोध्या के लिए किसी भी दिन सेवा का लाभ ले सकते हैं। एयरलाइन ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक विस्तारित रनवे है, जो A-321/B-737 प्रकार के विमान संचालन के लिए उपयुक्त है।

Read more!
Advertisement