वधावन बंधुओं पर जेल में मेहरबान पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एक अधिकारी समेत 7 सस्पेंड

मुंबई पुलिस ने जेल एस्कॉर्ट टीम के एक अधिकारी और छह कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। यही अधिकारी मेडिकल चेकअप के लिए उन्हें जेल से बाहर ले जाने के लिए जिम्मेदार थे।

Advertisement
वधावन बंधुओं पर जेल में मेहरबान पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एक अधिकारी समेत 7 सस्पेंड
वधावन बंधुओं पर जेल में मेहरबान पुलिसकर्मियों पर एक्शन, एक अधिकारी समेत 7 सस्पेंड

By Ankur Tyagi:

करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में मुंबई की तलोजा जेल में बंद DHFL कंपनी के पूर्व प्रमोटर कपिल वधावन और धीरज वधावन को मेडिकल के नाम पर सुविधाएं देने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन हुआ है। मुंबई पुलिस ने जेल एस्कॉर्ट टीम के एक अधिकारी और छह कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। यही अधिकारी मेडिकल चेकअप के लिए उन्हें जेल से बाहर ले जाने के लिए जिम्मेदार थे।

हमारे सहयोगी चैनल आजतक ने मंगलवार को खुलासा किया था कि देश की 17 बैंकों को 34,614 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले वधावन बंधुओं को मेडिकल जांच के नाम पर हफ्ते में कई बार अस्पताल लेकर जाया जाता है, जहां पार्किंग में उनकी मीटिंग अरेंज कराई जाती हैं. इस दौरान वधावन परिवार के सदस्य भी मौजूद रहते हैं. इतना ही नहीं इस दौरान दोनों मोबाइल-लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। घर से लाया गया खाना खाते हैं। 

दोषियों पर होगी कार्रवाई: फडणवीस 

वहीं आजतक के स्टिंग पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी बयान दिया था. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी. इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read more!
Advertisement