Zepto जल्द ला सकता है प्रीमियम ग्रॉसरी सर्विस ‘Select’, Blinkit Gourmet और FirstClub को देगा टक्कर

अब तक रोजमर्रा की ग्रॉसरी मिनटों में पहुंचाने वाला Zepto अब प्रीमियम खरीदारी पर बड़ा दांव लगाने जा रहा है। कंपनी जल्द Select नाम से नया सेक्शन ला सकती है। पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement

In Short

  • Zepto जल्द ही अपने ऐप में ‘Select’ नाम से प्रीमियम ग्रॉसरी सेक्शन लॉन्च कर सकता है।
  • इसमें इम्पोर्टेड फूड, गॉरमेट प्रोडक्ट्स और प्रीमियम घरेलू सामान उपलब्ध होंगे।
  • Zepto Select का मुकाबला Blinkit Gourmet और FirstClub से होगा, शुरुआत 40 से 60 बड़े शहरों से हो सकती है।

By Gaurav Kumar:

Zepto Premium Grocery Service: क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto अब रोजमर्रा के सामान के साथ प्रीमियम ग्रॉसरी बाजार में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपने ऐप में ‘Zepto Select’ नाम से एक नया सेक्शन लॉन्च कर सकती है। इसमें महंगे, इम्पोर्टेड और चुनिंदा प्रीमियम ग्रॉसरी प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

हालांकि, Zepto की तरफ से अभी तक Select को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि यह सर्विस आने वाले कुछ हफ्तों में शुरू हो सकती है।

Blinkit Gourmet और FirstClub से होगा मुकाबला

Zepto Select का सीधा मुकाबला Blinkit Gourmet और FirstClub जैसी सेवाओं से होने की उम्मीद है। ये प्लेटफॉर्म ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराते हैं, जो सामान्य ग्रॉसरी के बजाय प्रीमियम और बेहतर क्वालिटी वाले सामान खरीदना चाहते हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: ग्रीन एनर्जी से सेमीकंडक्टर तक निवेश... देश का नया इंडस्ट्री हब बन रहा ये इलाका

Select सेक्शन में इम्पोर्टेड फूड प्रोडक्ट्स, गॉरमेट ग्रॉसरी, प्रीमियम घरेलू सामान और दूसरी चुनिंदा चीजें शामिल हो सकती हैं। ग्राहकों को इन प्रोडक्ट्स के लिए Zepto ऐप के अंदर ही एक अलग टैब दिया जाएगा।

ऐप में मिलेगा अलग Select सेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, Zepto Select ऐप के अंदर एक अलग सेक्शन के रूप में दिखाई देगा। इसका तरीका काफी हद तक Blinkit Gourmet जैसा हो सकता है। ग्राहक इस टैब पर जाकर केवल प्रीमियम कैटेगरी के प्रोडक्ट्स देख और खरीद सकेंगे।

Zepto ने कुछ जगहों पर Select की टेस्टिंग भी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान ग्राहकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया। इसके बाद कंपनी अब Select को बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

शुरुआत में बड़े शहरों पर रहेगा फोकस

Zepto Select को शुरुआत में भारत के करीब 40 से 60 बड़े शहरों में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी उन शहरों पर ज्यादा ध्यान देगी, जहां लोगों की आय अधिक है और प्रीमियम सामान की मांग मजबूत है।

वहीं Blinkit, Swiggy Instamart, Flipkart Minutes, BigBasket और Amazon Now जैसी कंपनियां बड़े शहरों के साथ अब कई छोटे शहरों में भी पहुंच चुकी हैं। दूसरी तरफ Zepto का ध्यान अब तक ज्यादातर बड़े शहरों पर ही रहा है।

प्रीमियम ब्रांड्स से बातचीत शुरू

रिपोर्ट के मुताबिक, Zepto ने प्रीमियम और लग्जरी कंज्यूमर ब्रांड्स से बातचीत शुरू कर दी है। कंपनी आधिकारिक लॉन्च से पहले Select कैटेगरी में ज्यादा से ज्यादा प्रीमियम प्रोडक्ट्स लिस्ट करना चाहती है।

Zepto की कोशिश है कि वह दूसरी कंपनियों के मुकाबले प्रीमियम सामान अच्छी और कम कीमत पर दे। इससे कंपनी ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ना चाहती है। साफ है कि Zepto अब सिर्फ रोजमर्रा का सस्ता सामान बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहता। वह प्रीमियम ग्रॉसरी बाजार में भी अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रहा है।

Read more!
Advertisement